Skip to main content

भारत में सिनेमा का आगमन

7 जुलाई, 1896....

मुंबई की वाटसन होटल में कुछ चुनिन्दा लोगों के सम्मुख लुमिएर बंधुओं की फिल्मों का प्रदर्शन किया गया. लुमिएर बंधुओं के इस चमत्कार को तत्काल कामयाबी मिली और टिकट दर एक रुपया होने के बावजूद बड़ी तादाद में दर्शक बायस्कोप देखने के लिए जुटे. इस कामयाबी के बाद इन फिल्मों का प्रदर्शन नावल्टी थियेटर में होने लगा. इस प्रकार भारतीय सिनेमा का सफर भी विश्व सिनेमा के लगभग साथ-साथ ही शुरू हो गया. लुमिएर बंधुओं ने अपना पहला प्रदर्शन पेरिस में दिसंबर, 1895 में किया था और छः महीने की अवधि में ही भारतीय दर्शकों को भी फिल्म देखने का मौका मिल गया. शेष विश्व की भांति भारतीय दर्शकों ने भी सिनेमा का दिल खोकर स्वागत किया. वाटसन हॉस्टल में आयोजित प्रथम प्रदर्शन देखने के बाद टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा एक शक्तिशाली लालटेन के माध्यम से वास्तविक जीवन से मिलते-जुलते बहुत से दृश्य परदे पर दिखाए गए. जिस प्रकार प्रत्येक पात्र की भाव-भंगिमाएं अत्यंत स्पष्टता से प्रस्तुत की जा सकीं, उससे पता चलता है की छायांकन की कला और जादुई लालटेन का गठजोड़ किस उन्नत स्थिति तक पहुँच चुका है. एक मिनट में लगभग 700 से 800 तक छायाचित्र पर्दे पर प्रकाशमान हो उठते हैं. इन दृश्यों को दर्शकों ने बेहद पसंद दिया. कहने का आशय यह है की विज्ञान के इस नए अविष्कार को देखकर दर्शक अभिभूत हो गए".

भारत में फिल्मांकन के प्रयास

कलकत्ता में हीरालाल सेन और मुंबई में हरिश्चंद्र सखाराम भाटव्देकर उर्फ सावे दादा ये दो शख्स ऐसे थे जिन्होंने सर्वप्रथम चलचित्र तकनीक का प्रयोग किया था. सावे दादा मुंबई में अपना फिल्म स्टूडियो चलाते थे. बम्बई में जब लुमिएर बंधुओं की फिल्मों का प्रदर्शन होने लगा तब सावे दादा की भी उनसे दिलचस्पी उत्पन्न हुई. 1898 में ही उन्होंने लुमिएर बांधों से सिनेमैटोग्राफ ख़रीदा और तत्कालीन दो प्रसिद्ध पहलवानों पुंडलीक दादा और कृष्ण नहाबी की कुश्ती का फिल्मांकन किया. इस लघु फिल्म का प्रदर्शन मुंबई के गति थियेटर में किया गया था. उन्ही दिनों मुंबई में गणितज्ञ आर. पी. परांजपे के सम्मान समारोह का फिल्मांकन भी सावे दादा ने किया और 1903 में एडवर्ड सप्तम के राज्याभिषेक समारोह में भी वो अपने सिनेमैटोग्राफ के साथ मौजूद थे. इस तरह उन्होंने चलचित्र तकनीक का कुशलता से उपयोग किया.

        मुंबई में सावे दादा के साथ-साथ कलकत्ता में हीरालाल सेन ने भी चलचित्र तकनीक को अपनाया. वे भी पेशे से फोटोग्राफर थे, सन 1900 में फ्रांस की एक कम्पनी के कुछ कैमरामैन जब कलकत्ता आये तो हीरालाल सेन उनके सहायक बन गए और उन्होंने चलचित्र कला को अत्यन्त निकटता से देखा, समझा और जाना. उस दौर में कलकत्ता में घटने वाली कुछ प्रमुख घटनाओं को भी हीरालाल सेन ने अपने सिनेमैटोग्राफ के जरिये रेखांकित किया. सावे दादा और हीरालाल सेन दोनों ने कैमरे का रचनात्मक इस्तेमाल किया और संभावनाओं के कई ऐसे नए द्वार खोजे जिनके माध्यम से बाद में सिनेमा ने कलात्मक उंचाईयों को छुआ.

(दृश्य-श्रव्य जनसंचार प्राविधि से साभार)


प्रस्तुतकर्ता सागर पर Saturday, April, 03, 2010

Comments

  1. सिनेमा पर बहुत अच्छी और महत्वपूर्ण पोस्ट। सिनेमा पर ऐसे ही पोस्ट का इंतजार रहेगा।

    ReplyDelete
  2. अच्छी जानकारी से समृद्ध कर रहे हैं हिन्दी ब्लॉग जगत को आप।
    बहुत बढ़िया ब्लॉग है आपका।

    ReplyDelete
  3. बहुत अच्छी और महत्वपूर्ण पोस्ट।

    ReplyDelete
  4. लैंडमार्क बना रहे हो... सही है

    ReplyDelete
  5. सिनेमा के इतिहास का स्क्रिप्ट लिख रहें हैं...कोई फिल्म इस पर भी बनाने का इरादा रखते हैं...लगता है

    ReplyDelete
  6. भई सागर मे ज्वार-भाटे के फ़सल पकती लगे है आजकल...जबर्दस्त पोस्ट..ऐसे ही ज्ञान बढ़ाते रहिये हमारा..उम्दा ब्लॉगिंग!

    ReplyDelete
  7. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete

Post a Comment

Post a 'Comment'

Popular posts from this blog

कुछ खयाल

चाय के कप से भाप उठ रही है। एक गर्म गर्म तरल मिश्रण जो अभी अभी केतली से उतार कर इस कप में छानी गई है, यह एक प्रतीक्षा है, अकुलाहट है और मिलन भी। गले लगने से ठीक पहले की कसमसाहट। वे बातें जो कई गुनाहों को पीछे छोड़ कर भी हम कर जाते हैं। हमारे हस्ताक्षर हमेशा अस्पष्ट होते हैं जिन्हें हर कोई नहीं पढ़ सकता। जो इक्के दुक्के पढ़ सकते हैं वे जानते हैं कि हम उम्र और इस सामान्य जीवन से परे हैं। कई जगहों पर हम छूट गए हुए होते हैं। दरअसल हम कहीं कोई सामान नहीं भूलते, सामान की शक्ल में अपनी कुछ पहचान छोड़ आते हैं। इस रूप में हम न जाने कितनी बार और कहां कहां छूटते हैं। इन्हीं छूटी हुई चीज़ों के बारे में जब हम याद करते हैं तो हमें एक फीका सा बेस्वाद अफसोस हमें हर बार संघनित कर जाता है। तब हमें हमारी उम्र याद आती है। गांव का एक कमरे की याद आती है और हमारा रूप उसी कमरे की दीवार सा लगता है, जिस कमरे में बार बार चूल्हा जला है और दीवारों के माथे पर धुंए की हल्की काली परत फैल फैल कर और फैल गई है। कहीं कहीं एक सामान से दूसरे सामान के बीच मकड़ी का महीन महीन जाला भी दिखता है जो इसी ख्याल की तरह रह रह की हिलता हुआ...

विलंबित ताल

हर ताल विलंबित है। हर कदम लेट है। कदम के रूप में एक पैर उठता है तो दूसरी ज़मीन पर रखने की दर लेट है। पेड़ों के पत्ते एक बार जब झूम कर बांए से दाएं जाते हैं तो उनका फिर से दांए से बांयी ओर जाना लेट है। आदमी घर से निकलने वाला था पर लेट है। स्टेशन से गाड़ी खुलने में लेट है। बहुत मामले रूके पड़े हैं और उनपर कार्यवाई लेट है। दफ्तर में टेबल से फाइलों का सरकना रूका है। चमत्कार होना रूका हुआ है। प्रेम होना तक मुल्तवी है। की जा रही प्रतीक्षा भी होल्ड पर है। बारिश रूकी हुई है। जाम से शहर रूका हुआ है। गाए जाने वाला गीत भी जुबां पर रूका है। किसी से कुछ कहना रूका है। किसी से झगड़ लेने की इच्छा रूकी है। किसी के लिए गाली भी हलक में रूकी हुई है। बाप से बहस करना रूक गया है। मां को घर छोड़कर भाग जाने की धमकी भी पिछले कुछ महीनों से नहीं दी गई है। लिखना रूका है। पढ़ना ठप्प है। जीना रूका पड़ा है। पेड़ों पर के पत्ते रूके हुए हैं। आसमान में चांद रूक गया है। किसी का फोन पर हैलो बोलकर रूकना, रूक गया है। कुछ हो रहा है तो उसका एहसास होना रूक गया है। सिगरेट जल्दी खत्म होना रूक गया है। बारिश अपने ब...

आँखों में कैद चंद मंज़र

दृश्य -1 एग्जामिनेशन होल में, किसी सवाल का जवाब सोचते हुए कनपटी से पसीने की एक धारा फूटती है... टप! कान के नीचे गिरती है. सवाल बदल जाता है. "गर्मी से निकली पसीने की बूँद ठंढी क्यों होती हैं?" दृश्य -2 बेरोजगारों ने बेंचों पर मां-बहन की गालियाँ लिख कर खुन्नस निकाली है... गिनता हूँ 1-2-3-4-... उफ्फ्फ ! अनगिनत हैं दोनों तरफ... बाहर गांधी मैदान में, 'बहन जी' की रैली है... हर खम्भे पर हाथी है. दृश्य -3 "तुम्हारी कंवारी पीठ पर के रोयें हिरन जैसे सुनहरे हैं" अगली बेंच पर बैठी श्वेता को जब मैं यह कहता हूँ तो वो दुपट्टे का पर्दा दोनों कांधों पर खींच लेती है. कभी फुर्सत में तुम्हें  "एक सौ सोलह चाँद की रातें, एक तुम्हारे काँधे का तिल" का मतलब समझाऊंगा... मैं सोचता हूँ. दृश्य -4 बाहर निकलता हूँ...आसमान में मटमैले बादल छाए हैं... गंगा शहरवालों से उकताकर तीन किलोमीटर पीछे चली गयी है. मैंने इतनी परती ज़मीन बरसों बाद देखी है... मुझे गुमां होता है कि मैं राजा अशोक हूँ और हवा मेरे कान में कहती है " बादशाह! यह पाटलिपुत्र की सरज़मीन आपकी हुकूमत का हिस्...