Skip to main content

दूसरा सिरा कहाँ है !!!


राजू और पिंकी एक नदी के मुहाने पर खड़े हैं जहां से नदी करवट लेती है मतलब कि एक बड़ी घुमावदार मोड़ लेती है। नदी अब तक अपने साथ लाई हुई सारी मिट्टी यहीं छोड़कर आगे दरिया में मिल जाती है। इस कारण यहां डेल्टा बना हुआ है।

नदी के इस फितरत को दार्शनिक अन्दाज से पिंकी निहार रही है। विशाल जलराशि गाद में गिर रही है। पानी ऐसे शोर मचा रही है मानो कोई महागाथा गा रही हो और उसके मुहाने पर खड़ी पिंकी के चेहरे पर कई भाव हैं एक ही पल में जैसे वह उफनते दरिया की हैसियत भी नाप रही है और दूसरे पल प्रकृति के रहस्यों को समझने की कोशिश भी कर रही है। सम्भव है वो इसे जीवन से जोड़ने का प्रयास भी कर रही हो।

राजू आदतन पानी में बड़े-बड़े पत्थर मार रहा है। हवा तेज बह रही है। इसके कारण दोनों के बाल हवा में उड़ रहे हैं। एक दूसरे को सुनाने के लिए जोर से बोलना पड़ रहा है। वो मौन है मगर राजू उसकी चुप्पी अपने बड़बोलेपन से बार-बार तोड़ रहा है। राजू और पिंकी एक दूसरे से दस कदम के फासले पर समानान्तर खड़े हैं.


राजू : (जोर से) तुम भी दरिया में पत्थर फेंको।

(पिंकी नहीं सुनती)

राजू : (और जोर से) पिंकी, उठाओ पत्थर

पिंकी : (जैसे महफिल में किसी ने खलल डाला हो) मैं बेकार की बात नहीं सुनती।

राजू : (ताना मारते हुए) अच्छा तो फिर सोचती रहो खड़ी-खड़ी कविता के लिए कोई नया मैटर

(पिंकी कोई जवाब नहीं देती)

पृश्ठभूमि में दरिया का शोर बढ़ता है। मैं पत्थरों के बड़े-बड़े टूकड़ों पर कूद रहा हूं। मैं चाहता हूं कि मेरे पैरों के निशान उस पर कूदने से सुनाई दें लेकिन आवाज़ नहीं आते। हवा हूम-हूम कर रही है और नदी लगता है जैसे उसके साथ डूऐट गा रही हो।

(थोड़ी देर बाद)

राजू नदी की ओर पैर करके एक पत्थर पर लेटा है। पिंकी के बारे में सोच रहा है कि इसका कुछ नहीं हो सकता। लड़कियां इतनी सोचती क्यों हैं और सोच कर यह क्या कर लेगी फिर घर जाएगी, पढ़ेगी-लिखेगी और खाना पकाएगी...

"राजू ये नदी हमें खुद पार करनी पड़ेगी"!

पहले राजू को लगता है पिंकी उसके ख्यालों में बोल रही है

पिंकी : (चीख कर) हमें ये नदी खुद पार करनी पड़ेगी

राजू डर कर उठ बैठता है

राजू : तो फिर इतनी विशाल जलराशि .. ये जो है... ये किसलिए है

(राजू लगातार बोलता जाता है )

क्या है इसका औचित्य, क्यों है ये, ये नहीं होती तो कितना अच्छा था, ये शोर नहीं होता, सुनो! देखो! कितना परेशान किए हुए है ये हमें बात नहीं करने देती हमारे बीच व्यावधान उत्पन्न करती है। कोई काम नहीं करने देती। उल्टे जब हम किसी बड़े मिशन के लिए तैयार होते हैं तो न साथ देती है न चुप रहती है सिर्फ समस्याएं पैदा करती हैं। क्यों है ये, क्यों है ये आखिर हमारे बीच

पिंकी : ये भीड़ है। बहुत समझदार होती है यह। कुचल कर चलना जानती है और अगर सफल हुए तो माथे पर बिठाना भी। इस बीच यह सिर्फ बोलती है, मुश्किलें खड़ी करती है। यह तुम्हारे साथ रहती दिखती है... जब तक तुम्हारे साथ खतरा ना हो, खरते का अंदेशा होते ही यह ...

(पिंकी का ध्यान टूटता है)

राजू देखो उस पार कितनी शांति है।

...राजू और पिंकी स्वर्ग को अपनी आंखों से देखने लगते हैं।

Comments

  1. उस पार की शांति और उस पार के स्वर्ग का नजारा दोनों ही मन को लुभाते हैं ..पर बीच में उफनती दुनिया का दरिया जैसा शोर और खतरा .इसको बहुत करीब से उकेर दिया है आपने अपने लफ़्ज़ों से ...कई बार बहुत साधारण सी बात बहुत मायने दे जाती है ...शुक्रिया

    ReplyDelete
  2. हां जीवन भी तो एक ऐसा ही दरिया है. उफ़नता हुआ, हूम-हूम करता, जिसे हमें खुद ही पार करना है. बहुत सुन्दर.

    ReplyDelete
  3. नाटकीयता का प्रतिशत ज्यादा लगता है .. पिंकी की कविता लिखने वाली बात नयी नहीं लगती..
    एक थोट " राजू ये नदी हमें खुद पार करनी पड़ेगी" को ही बढाया है..

    वैसे राजू और पिंकी का रिलेशन पाठक पर छोड़ के अच्छा किया.. वे दोनों दोस्त भी हो सकते है भाई बहन भी या प्रेमी युगल भी... हवा और नदी का डूऐट बढ़िया है..

    ओवर आल गुंजाईश बनती है

    ReplyDelete
  4. यार जैसा मुझे लगा तो कहानी और स्क्रिप्ट के बीच कन्फ़्यूज सी हो गयी यह रचना..मगर अंत प्रभावी है..अधूरा रह कर भी विस्तार करता हुआ सा

    ReplyDelete
  5. waaah...bahut khoobsoorat, padh kar mann khush ho gaya

    ReplyDelete
  6. यार जैसा मुझे लगा तो कहानी और स्क्रिप्ट के बीच कन्फ़्यूज सी हो गयी यह रचना..मगर अंत प्रभावी है..अधूरा रह कर भी विस्तार करता हुआ सा

    ReplyDelete

Post a Comment

Post a 'Comment'

Popular posts from this blog

कुछ खयाल

चाय के कप से भाप उठ रही है। एक गर्म गर्म तरल मिश्रण जो अभी अभी केतली से उतार कर इस कप में छानी गई है, यह एक प्रतीक्षा है, अकुलाहट है और मिलन भी। गले लगने से ठीक पहले की कसमसाहट। वे बातें जो कई गुनाहों को पीछे छोड़ कर भी हम कर जाते हैं। हमारे हस्ताक्षर हमेशा अस्पष्ट होते हैं जिन्हें हर कोई नहीं पढ़ सकता। जो इक्के दुक्के पढ़ सकते हैं वे जानते हैं कि हम उम्र और इस सामान्य जीवन से परे हैं। कई जगहों पर हम छूट गए हुए होते हैं। दरअसल हम कहीं कोई सामान नहीं भूलते, सामान की शक्ल में अपनी कुछ पहचान छोड़ आते हैं। इस रूप में हम न जाने कितनी बार और कहां कहां छूटते हैं। इन्हीं छूटी हुई चीज़ों के बारे में जब हम याद करते हैं तो हमें एक फीका सा बेस्वाद अफसोस हमें हर बार संघनित कर जाता है। तब हमें हमारी उम्र याद आती है। गांव का एक कमरे की याद आती है और हमारा रूप उसी कमरे की दीवार सा लगता है, जिस कमरे में बार बार चूल्हा जला है और दीवारों के माथे पर धुंए की हल्की काली परत फैल फैल कर और फैल गई है। कहीं कहीं एक सामान से दूसरे सामान के बीच मकड़ी का महीन महीन जाला भी दिखता है जो इसी ख्याल की तरह रह रह की हिलता हुआ...

विलंबित ताल

हर ताल विलंबित है। हर कदम लेट है। कदम के रूप में एक पैर उठता है तो दूसरी ज़मीन पर रखने की दर लेट है। पेड़ों के पत्ते एक बार जब झूम कर बांए से दाएं जाते हैं तो उनका फिर से दांए से बांयी ओर जाना लेट है। आदमी घर से निकलने वाला था पर लेट है। स्टेशन से गाड़ी खुलने में लेट है। बहुत मामले रूके पड़े हैं और उनपर कार्यवाई लेट है। दफ्तर में टेबल से फाइलों का सरकना रूका है। चमत्कार होना रूका हुआ है। प्रेम होना तक मुल्तवी है। की जा रही प्रतीक्षा भी होल्ड पर है। बारिश रूकी हुई है। जाम से शहर रूका हुआ है। गाए जाने वाला गीत भी जुबां पर रूका है। किसी से कुछ कहना रूका है। किसी से झगड़ लेने की इच्छा रूकी है। किसी के लिए गाली भी हलक में रूकी हुई है। बाप से बहस करना रूक गया है। मां को घर छोड़कर भाग जाने की धमकी भी पिछले कुछ महीनों से नहीं दी गई है। लिखना रूका है। पढ़ना ठप्प है। जीना रूका पड़ा है। पेड़ों पर के पत्ते रूके हुए हैं। आसमान में चांद रूक गया है। किसी का फोन पर हैलो बोलकर रूकना, रूक गया है। कुछ हो रहा है तो उसका एहसास होना रूक गया है। सिगरेट जल्दी खत्म होना रूक गया है। बारिश अपने ब...

व्यावसायिक सिनेमा

   स्वतंत्रता आंदोलन के दौड में फिल्मकारों ने भी अपने-अपने स्तर पर इस आंदोलन को समर्थन देने का प्रयास किया. तब तक देश में सिने दर्शकों का एक परिपक्व वर्ग तैयार हो चुका था. मनोरंजन और संगीत प्रधान फिल्मों के उस दौड में भी देशभक्ति पूर्ण सार्थक फिल्में बनीं.                         स्वतंत्रता के ठीक बाद फिल्मकारों की एक नयी पीढ़ी सामने आई. इसमें राजकपूर, गुरुदत्त, देवानंद, चेतन आनंद एक तरफ तो थे वी. शांताराम, विमल राय, सत्यजीत राय, मृणाल सेन और हृषिकेश मुखर्जी, गुलज़ार और दूसरे फिल्मकारों का अपना नजरिया था. चेतन आनंद की ‘ नीचा नगर ’ , सत्यजीत राय की ‘ पथेर पांचाली ’ और राजकपूर की ‘ आवारा ’ जैसी फिल्मों की मार्फ़त अलग-अलग धाराएँ भारतीय सिनेमा को समृद्ध  करती रहीं . बंगाल का सिनेमा यथार्थ की धरती पर खड़ा था तो मुंबई और मद्रास का सीधे मनोरंजन प्रधान था. बॉक्स ऑफिस की सफलता मुंबई के फिल्मकारों का पहला ध्येय बना और इसी फेर में उन्होंने सपनों का एक नया संसार ...