Skip to main content

कोमल...



कोमल को ओए होय होय होय होय बोलने की आदत है और मेरा शब्द जादू करते हैं कहने की. हम कह सकते हैं की यह दोनों हमारे तकिया कलाम है जो वक्त- बेवक्त हम दोनों दोहराते रहते हैं. पर बहुत फर्क है हम दोनों में. कोमल जो की मेरी बेटी है जी. वो जब ओए होय होय होय होय बोलती है तो कई भाव में बोलती है... हैरानी में, शरमा कर, जब किसी पे प्यार आये तब. वो 15 साल की हो चुकी है पर पिछले 3 साल से खुद को 12 से आगे नहीं मानने को तैयार नहीं. सही भी है क्योंकि यह बदमाशी और मासूमियत ही है जो उसे 12 का बनाये हुए है...


मैं उसकी बात थोडा कम ध्यान से सुना करता हूँ क्योंकि उस वक्त भी मैं उसे दुआएं देता रहता हूँ...

वो जब भी ओए होय होय होय होय बोलती है तो उसके होंठ गोल हो जाते हैं और मुझे बेतहाशा अपनी गर्लफ्रेंड का सिगरेट पीकर उसका धुंआ मेरे मुंह पर फैंकने का दृश्य उभर जाता है. कोमल की आँखें ऊपर की ओर चढ जाती है और वो भी गोल होकर थिरकने लगती है. फिर मुझे लगता है सारी कायनात में कंपन होने लगी है. वो यह बोलते समय हर शब्द पर रूकती है जैसे अपना बोला हुआ सुनना चाहती हो. वो कहती है जब में यह बोलूं तो वातावरण में इक्को जैसा माहौल हो जाये पर मामला यहीं तक नहीं रुकता.

पिछली बार इतनी गहराई से यह मैंने तब परखा था जब अपार्टमेंट की सीढियों के निचले पायदान पर गौरव उससे यह कह रहा था की कोमल तुम बहुत खूबसूरत हो सहसा उसके मुंह से ओए होय होय होय होय निकल पड़ा था.  वो मुझे यह बात बताने आती है. मैं दोहराता हूँ की कोमल तुम वाकई बहुत खूबसूरत हो. वो बताती है की मैं भी कोई लड़की अपने लिए देख लूँ जिससे फ्लर्ट कर सकूँ.

आज वो मुझसे अपने लिए एक पायल मांगने आई है. मैं उससे पूछता हूँ तुम्हारी आवाज़ की खनक तो ऐसे ही पूरे घर में कुछ खोजती हुई लगती है, तुम्हें पायल की क्या जरुरत ?

कोमल : (हँसते हुए) ओए होय होय होय होय

छः साल बाद

उसकी शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. मैं और कोमल अभी भी सबकुछ ताक पर रख कर बातें करते हैं. वो संजीदा हो कर कहती है. पापा अपने हाथों की झुर्रियाँ मुझे दो.

मैं  : ओए होय होय होय होय

कोमल : पापा एक बार और बोलो ना

मैं : क्यों ?

कोमल : शब्द जादू करते हैं ना पापा. इसलिए.

*****

(एक ओए होय होय होय होय यहाँ भी है. देखिये)


Comments

  1. सेंटीमेंट्स से लबालब भर दिया है प्याला.. ये ओये होए कौन बोलता है.. जानता हूँ.. मेरी जान तुमने ही बताया है..

    वाकई शब्द जादू करते है.. ओए होय होय होय होय

    ReplyDelete
  2. बेहद खूबसूरत और प्यारी कहानी, बिलकुल ही सागर अनमार्का, लेखन में इतने रंग और विविधता...कवि, तुम कहानी भी बहुत सुन्दर लिखते हो.

    ReplyDelete
  3. शब्द जादू करते हैं ,ओए होय होय होय होय

    ReplyDelete
  4. हम गाते-गरजते ’सागर’ हैं कोई हमें बाँध नही पाया
    हम मौज मे जब भी लहराये सारा जग डर से थर्राया
    हम छोटी सी वो बूंद सही, है सीप ने जिसको अपनाया
    खारा पानी कोई पी न सका, इक प्यार का मोती काम आया
    ओय होय होय होय होय्य्य!! :-)

    ReplyDelete
  5. सच मे कुछ शब्द जुबान के सिरचढ़े होते है..तकियाकलाम हो जाते हैं..और हमारे हर अनकहे के ’वक्यूम’ को ’फ़िल’ करते रहते हैं..यह पोस्ट भी (मगर कहानी नही कहूँगा इसे)शायद ऐसे ही शब्दों की पीढ़ियों के सफ़र की कहानी कहती है..जब एक उम्र के बाद तकियाकलाम जुबाँ के ठिकाने बदल लेते हैं..लोग चले जाते हैं..

    ReplyDelete
  6. Love your style of writing. Bilkul ओए होय होय होय होय

    ReplyDelete
  7. अच्छी कहानी सागर भाई...नए ज़माने के वक्त के परदे पर.

    ReplyDelete
  8. ओय होय, ओय होय!


    क्या-क्या हो लिया इस बीच!

    ReplyDelete
  9. अच्छी पोस्ट है सागर मियाँ

    ReplyDelete

Post a Comment

Post a 'Comment'

Popular posts from this blog

कुछ खयाल

चाय के कप से भाप उठ रही है। एक गर्म गर्म तरल मिश्रण जो अभी अभी केतली से उतार कर इस कप में छानी गई है, यह एक प्रतीक्षा है, अकुलाहट है और मिलन भी। गले लगने से ठीक पहले की कसमसाहट। वे बातें जो कई गुनाहों को पीछे छोड़ कर भी हम कर जाते हैं। हमारे हस्ताक्षर हमेशा अस्पष्ट होते हैं जिन्हें हर कोई नहीं पढ़ सकता। जो इक्के दुक्के पढ़ सकते हैं वे जानते हैं कि हम उम्र और इस सामान्य जीवन से परे हैं। कई जगहों पर हम छूट गए हुए होते हैं। दरअसल हम कहीं कोई सामान नहीं भूलते, सामान की शक्ल में अपनी कुछ पहचान छोड़ आते हैं। इस रूप में हम न जाने कितनी बार और कहां कहां छूटते हैं। इन्हीं छूटी हुई चीज़ों के बारे में जब हम याद करते हैं तो हमें एक फीका सा बेस्वाद अफसोस हमें हर बार संघनित कर जाता है। तब हमें हमारी उम्र याद आती है। गांव का एक कमरे की याद आती है और हमारा रूप उसी कमरे की दीवार सा लगता है, जिस कमरे में बार बार चूल्हा जला है और दीवारों के माथे पर धुंए की हल्की काली परत फैल फैल कर और फैल गई है। कहीं कहीं एक सामान से दूसरे सामान के बीच मकड़ी का महीन महीन जाला भी दिखता है जो इसी ख्याल की तरह रह रह की हिलता हुआ...

मूक सिनेमा का दौर

दादा साहब फालके की फिल्में की सफलता को देखकर कुछ अन्य रचनात्मक कलाकारों में भी हलचल मचने लगी थी। 1913 से 1918 तक फिल्म निर्माण सम्बंधी गतिविधियां   महाराष्ट्र   तक ही सीमित थी। इसी दौरान कलकत्ता में   हीरालाल सेन और जमशेद जी मदन   भी फिल्म निर्माण में सक्रिय हुए। फालके की फिल्में जमशेद जी मदन के स्वामित्व वाले सिनेमाघरों में   प्रदर्शित   होकर खूब कमाई कर रही थीं। इसलिए जमशेद जी मदन इस उधेड़बुन में थे कि किस प्रकार वे फिल्में बनाकर अपने ही थिएटरों में   प्रदर्शित   करें। 1919 में जमशेदजी मदन को कामयाबी मिली जब उनके द्वारा निर्मित और रूस्तमजी धेतीवाला द्वारा   निर्देशित   फिल्म ' बिल्म मंगल '   तैयार हुई। बंगाल की पूरी लम्बाई की इस पहली कथा फिल्म का पहला   प्रदर्शन   नवम्बर , 1919 में हुआ।   जमदेश जी मदन ( 1856-1923) को भारत में व्यावसायिक सिनेमा की नींव रखने का श्रेय दिया जाता है।   वे एलफिंस्टन नाटक मण्डली के नाटकों में अभिनय करते थे और बाद में उन्होंने सिनेमाघर निर्माण की तरफ रूख किया। 1907 में उन्होंने  ...

विलंबित ताल

हर ताल विलंबित है। हर कदम लेट है। कदम के रूप में एक पैर उठता है तो दूसरी ज़मीन पर रखने की दर लेट है। पेड़ों के पत्ते एक बार जब झूम कर बांए से दाएं जाते हैं तो उनका फिर से दांए से बांयी ओर जाना लेट है। आदमी घर से निकलने वाला था पर लेट है। स्टेशन से गाड़ी खुलने में लेट है। बहुत मामले रूके पड़े हैं और उनपर कार्यवाई लेट है। दफ्तर में टेबल से फाइलों का सरकना रूका है। चमत्कार होना रूका हुआ है। प्रेम होना तक मुल्तवी है। की जा रही प्रतीक्षा भी होल्ड पर है। बारिश रूकी हुई है। जाम से शहर रूका हुआ है। गाए जाने वाला गीत भी जुबां पर रूका है। किसी से कुछ कहना रूका है। किसी से झगड़ लेने की इच्छा रूकी है। किसी के लिए गाली भी हलक में रूकी हुई है। बाप से बहस करना रूक गया है। मां को घर छोड़कर भाग जाने की धमकी भी पिछले कुछ महीनों से नहीं दी गई है। लिखना रूका है। पढ़ना ठप्प है। जीना रूका पड़ा है। पेड़ों पर के पत्ते रूके हुए हैं। आसमान में चांद रूक गया है। किसी का फोन पर हैलो बोलकर रूकना, रूक गया है। कुछ हो रहा है तो उसका एहसास होना रूक गया है। सिगरेट जल्दी खत्म होना रूक गया है। बारिश अपने ब...