Skip to main content

इनकार



...और घोड़े ने यकायक अगले दोनों पैर उठाये और वापस वहीँ का वहीँ रख  दिया. जो बाल उसकी गर्दन पर लहरा रहे थे उनमें सुस्ती आ गयी. पैर नीचे करते ही उसने अनिक्षा से अपना मुंह फेर लिया. फिर क्या था एक इंच भी टस से मस नहीं. एकदम से से चुप्पी साध लिया, जंकर सा ब्रेक लगना भी नहीं के घिसट के थोडा आगे चले गए. यों के जैसे बेतहाशा दौड़ते हुए किसी ने बड़ी गहरी खाई सामने प्लांट कर दी हो. दोनों पैरों के खुर पड़ने से ज़मीं चोटिल जरूर हो गयी  पर रुकना - एकदम फुल स्टॉप की तरह. तत्क्षण. गज़ब का सामंजस्य. और संयम.

वेग से दौड़ते घोड़े पर उन्मत्त घुड़सवार ने आगे चलने के लिए क्या कुछ नहीं किया. उकसाने वाली आवाज़े निकाली. अपनी भार से घोड़े को यों उत्साहित करने की कोशिश की जैसे बचपन में गिल्ली डंडा खेलते वक़्त गिल्ली से नीचे हलकी सी ज़मीन में जगह बने जाती है ताकि गिल्ली को डंडे से हवा में लहराया जा सके. इस असफल प्रयास से उबकर उसे माँ -बहन से अलंकृत गालियाँ दी गयीं गोया घोडा उसके सारे शब्दों के भावार्थ समझ रहा हो. हालांकि घोडा घुड़सवार के स्पर्श, बोल और आँखों की भाषा से वाकिफ था.

पुचकारने का सिलसिला भी चला तो चाबुक ने भी दरियादिली दिखाते हुए जम कर उसके जिस्म को प्यार किया. इस प्यार से उसके शरीर पर कई लम्बी लम्बी धारियां निकल आयीं. एकदम ताज़ा, लाल-भूरे रंग में. जिस्म गोरा नहीं था अतः नील पड़ने की सम्भावना क्षीण थी. घोडा ने चाबुक योँ खाई मानो पेशेवर मार खाने वाला हो. इस दौरान रकाब से पांव निकल घुड़सवार ने उसके पेट, गले और पैर और जिस्म से जोड़ पर भी ताकत आजमाई.

घोडा कोई बात कहना चाहता था. तीव्र गति से दौड़ने से उसके नथुने सूज रहे थे, उथल पुथल से नाक से पसीने के रूप में कुछ फेन सा निकल रहा था... (नहीं नहीं. घोडा स्वस्थ था. फेन से कोई और मतलब ना निकालिए)  घुड़सवार को उससे कोई लेना -देना ना था. वो तो सैर करना चाहता था. प्यार तो अस्तबल में होता है या सैर के बाद पर काम के वक्त घोड़े का यूँ कदम पीछे खिंच लेना अपमानजनक था. मूड पर पानी फिरने जैसा. हवाखोरी के नशे में व्यवधान पड़ना था. ऐसे में गुस्सा प्यार पर हावी हो गया. सो सवार ने खल खिंच लेने की धमकी देते हुए भरपूर ताकत लगाकर कुछ चाबुक बरसाए. हाँफते हुए थोडा सा सोचा भी क्या यह वही घोड़ा है  जिसकी तंदरुस्ती पर फ़िदा हुए थे ? जिसके आँखों में जूनून की हद तक नशा समाया था ? जिसे दुलार करते तो भी वो मुझसे आँख मिलाने की हिम्मत नहीं कर पाता था ? 

तो इतना तो पक्का था इस राह और आगे बढ़ने से अनिक्षा दर्शाने पर घोड़ा कुछ कहना जरूर चाहता था. 

घोडा क्या कहना चाहता था मुझे भी नहीं मालूम.  मैं जानवरों की भाषा नहीं जानता. जिंदगी में इतना सकारात्मक भी नहीं की मुझे घुडसवार कहा जा सके क्योंकि इंसान के तौर पर मैं भी घोड़ा ही हूँ और मेरी सवारी भी कोई और करता है.

इसी तरह दौड़ते - हाँफते कुछ गली के मुहाने पर मैं भी कदम खींच लेता हूँ. चाबुक पड़ती जाती है मार खाए जाता हूँ.

Comments

  1. ओर जिंदगी फिर अगली सुबह हाथ में हंटर लिए....नए दिन के उगने की घोषणा करती है.....

    ReplyDelete
  2. हमे तो यह अपनी आत्मकथा लगती है।

    ReplyDelete
  3. मुझे लगता है अंतिम पांच लाईने ही लिखी जाती तो एक सम्पूर्ण पोस्ट बन जाती.. सारा सार तो उन्ही में है

    ReplyDelete
  4. उत्कृष्ट लेखन...बधाई..

    नीरज

    ReplyDelete

Post a Comment

Post a 'Comment'

Popular posts from this blog

कुछ खयाल

चाय के कप से भाप उठ रही है। एक गर्म गर्म तरल मिश्रण जो अभी अभी केतली से उतार कर इस कप में छानी गई है, यह एक प्रतीक्षा है, अकुलाहट है और मिलन भी। गले लगने से ठीक पहले की कसमसाहट। वे बातें जो कई गुनाहों को पीछे छोड़ कर भी हम कर जाते हैं। हमारे हस्ताक्षर हमेशा अस्पष्ट होते हैं जिन्हें हर कोई नहीं पढ़ सकता। जो इक्के दुक्के पढ़ सकते हैं वे जानते हैं कि हम उम्र और इस सामान्य जीवन से परे हैं। कई जगहों पर हम छूट गए हुए होते हैं। दरअसल हम कहीं कोई सामान नहीं भूलते, सामान की शक्ल में अपनी कुछ पहचान छोड़ आते हैं। इस रूप में हम न जाने कितनी बार और कहां कहां छूटते हैं। इन्हीं छूटी हुई चीज़ों के बारे में जब हम याद करते हैं तो हमें एक फीका सा बेस्वाद अफसोस हमें हर बार संघनित कर जाता है। तब हमें हमारी उम्र याद आती है। गांव का एक कमरे की याद आती है और हमारा रूप उसी कमरे की दीवार सा लगता है, जिस कमरे में बार बार चूल्हा जला है और दीवारों के माथे पर धुंए की हल्की काली परत फैल फैल कर और फैल गई है। कहीं कहीं एक सामान से दूसरे सामान के बीच मकड़ी का महीन महीन जाला भी दिखता है जो इसी ख्याल की तरह रह रह की हिलता हुआ...

मूक सिनेमा का दौर

दादा साहब फालके की फिल्में की सफलता को देखकर कुछ अन्य रचनात्मक कलाकारों में भी हलचल मचने लगी थी। 1913 से 1918 तक फिल्म निर्माण सम्बंधी गतिविधियां   महाराष्ट्र   तक ही सीमित थी। इसी दौरान कलकत्ता में   हीरालाल सेन और जमशेद जी मदन   भी फिल्म निर्माण में सक्रिय हुए। फालके की फिल्में जमशेद जी मदन के स्वामित्व वाले सिनेमाघरों में   प्रदर्शित   होकर खूब कमाई कर रही थीं। इसलिए जमशेद जी मदन इस उधेड़बुन में थे कि किस प्रकार वे फिल्में बनाकर अपने ही थिएटरों में   प्रदर्शित   करें। 1919 में जमशेदजी मदन को कामयाबी मिली जब उनके द्वारा निर्मित और रूस्तमजी धेतीवाला द्वारा   निर्देशित   फिल्म ' बिल्म मंगल '   तैयार हुई। बंगाल की पूरी लम्बाई की इस पहली कथा फिल्म का पहला   प्रदर्शन   नवम्बर , 1919 में हुआ।   जमदेश जी मदन ( 1856-1923) को भारत में व्यावसायिक सिनेमा की नींव रखने का श्रेय दिया जाता है।   वे एलफिंस्टन नाटक मण्डली के नाटकों में अभिनय करते थे और बाद में उन्होंने सिनेमाघर निर्माण की तरफ रूख किया। 1907 में उन्होंने  ...

विलंबित ताल

हर ताल विलंबित है। हर कदम लेट है। कदम के रूप में एक पैर उठता है तो दूसरी ज़मीन पर रखने की दर लेट है। पेड़ों के पत्ते एक बार जब झूम कर बांए से दाएं जाते हैं तो उनका फिर से दांए से बांयी ओर जाना लेट है। आदमी घर से निकलने वाला था पर लेट है। स्टेशन से गाड़ी खुलने में लेट है। बहुत मामले रूके पड़े हैं और उनपर कार्यवाई लेट है। दफ्तर में टेबल से फाइलों का सरकना रूका है। चमत्कार होना रूका हुआ है। प्रेम होना तक मुल्तवी है। की जा रही प्रतीक्षा भी होल्ड पर है। बारिश रूकी हुई है। जाम से शहर रूका हुआ है। गाए जाने वाला गीत भी जुबां पर रूका है। किसी से कुछ कहना रूका है। किसी से झगड़ लेने की इच्छा रूकी है। किसी के लिए गाली भी हलक में रूकी हुई है। बाप से बहस करना रूक गया है। मां को घर छोड़कर भाग जाने की धमकी भी पिछले कुछ महीनों से नहीं दी गई है। लिखना रूका है। पढ़ना ठप्प है। जीना रूका पड़ा है। पेड़ों पर के पत्ते रूके हुए हैं। आसमान में चांद रूक गया है। किसी का फोन पर हैलो बोलकर रूकना, रूक गया है। कुछ हो रहा है तो उसका एहसास होना रूक गया है। सिगरेट जल्दी खत्म होना रूक गया है। बारिश अपने ब...