Skip to main content

मजनू को बुरा बताती है लैला मेरे आगे...


- सुन सहेली, क्या तेरा वाला भी तेरे को इतना ही प्यार करता है ?
- हाँ रे, इतना कि पूछो मत 
- फिर भी... बता तो ... कितना
- जब वो मेरे साथ होता है, मैं तितली बन उडती रहती हूँ. आसमान बन कर मेरे ऊपर छा जाता है, पहली बार अपने होने पर नाज़ होता है मुझे... तू भी बात ना.. मुझे अकेले बोलते शर्म आती है.
- मुझे भी वो बहुत चाहता है और मैं भी, अब तो खाना-पीना कुछ भी नहीं सुहाता.. हर आहट पर कान धरे रहती हूँ... लगता है आ रहा है... और तो और आज सुबह कपडे प्रेस करते वक़्त पापा की कमीज उसकी समझ के प्रेस कर दी ... पापा ने कहा - इत्ते अच्छे से तो आज तक तूने मेरी जुराब भी  प्रेस नहीं की.  वो गाना है ना " मैं दुनिया भुला दूंगा तेरी चाहत में " उसी टाइप
- ... हम्म... तो तू क्या सोचती है ?
- सोचना क्या है, बस प्यार करना है उसी से 
- और शादी ?
- छिः प्यार और शादी दो अलग अलग चीजें थोड़े ना होती हैं ?
- तो ?
- तो क्या ? शादी भी उसी से करुँगी
- तू बड़ी भोली है रे !
- और तू ? तू तो जैसे सबकी नानी है 
****
- जानती है, वो भी जब मेरे को अपने बाहों में कसता है दिल कसम से एकदम झूम सा जाता है
- अरे सच्ची, मन कितना भी भारी हो पर शरीर एकदम हल्का लगने लगता है 
- और जानती है जब मैं अपने वाले के पैरों पर पैर रख कर खुद को उस पर छोड़ देती हूँ तो ..
- तो ... बोलो बोलो ...
- तो मैं एक पंछी के जैसी हो जाती हूँ... उसके पैरों पर नाचना जाने कैसा लगता है..
- हाँ सही, और मेरा वाला तो मुझे अचानक से पलट कर धोखे से सालसा भी करने लगता है 
- तब तुझे कैसा लगता है री ?
- क्या कहूँ.. सालसा कम करता है और कानों में फुसफुसाते हुए आई लव यू ज्यादा बोलता है
- तो तुझे अच्छा नहीं लगता ?
- धत पगली,अब कैसे कहूँ कि अच्छा नहीं लगता ? अच्छा तो लगता ही है 
*****
- जानती है अभी बीते करवा चौथ में वो एकदम मेरे पीछे आकर खड़ा हो गया 
- फिर ?
- फिर क्या, मैं टेबल के पास खड़ी थी, बाल धोये थे सो खोल रखा था, मेरी सारी उँगलियाँ टेबल पर उसका इंतज़ार कर रही थी
- अच्छा सुन , यह भी क्या कम हसीं बात है, जो तेरे लिए बाल है उसके लिए ज़ुल्फ़ है
- हाँ पता नहीं इतने रोमांटिक बातें कहाँ से लाता है........  खैर... सुन तो... 
- हाँ बोल  फिर क्या हुआ ?
- फिर, मेरे बाएं कान के झुमके को उठाया और आवाज़ में मिसरी घोल कर कहा - जानेमन, मेरे मुहब्बत में बर्बाद हो जाओ. 
- मेरा वाला तो मेरे दोमुंहे बालों को सहलाते हुए कहता है - दिलरुबा, इसमें गर्क हो जाने हो जाने दो 
- मेरा वाला भी यही कहता है 
*****
- देख आज उसने मुझे यह बाली दी 
- सोने की है ?
- यह तो नहीं पता, पर उसने तो यही कहा . 
- ह्म्म्म... 
- क्या हुआ पसंद नहीं आई तुझे ?
- ठीक है. 
- और एक बात कहनी थी तुझसे, किसी को कहेगी तो नहीं ? देख किसी को मत बताना 
- हम्म...तो कल सुबह तू भी उसके साथ भाग रही है.
*****

Comments

  1. कल्पना के पंख लगा के उड़ती अल्हड़ मोहब्बत :)

    ReplyDelete
  2. विवाह के दोनों किनारों को बयाँ करती बातचीत, कई अन्दर के तथ्य उधेड़ती हुयी।

    ReplyDelete
  3. दिल के मुलायम एहसासों को छूती रचना ...बढ़िया

    ReplyDelete
  4. इससे अच्छा मौषम नहीं भागने के लिए लोग रात के अंधेरों में काले कारनामें करते हैं....लेकिन भागने के लिए सुबह के उजाले का इन्तेजार क्यों करते हैं...आखिन इसलिए तो नहीं कि सुबह बताती है..प्यार का दामन उजला है....ये बेवकूफी भी तो है...

    ReplyDelete

Post a Comment

Post a 'Comment'

Popular posts from this blog

कुछ खयाल

चाय के कप से भाप उठ रही है। एक गर्म गर्म तरल मिश्रण जो अभी अभी केतली से उतार कर इस कप में छानी गई है, यह एक प्रतीक्षा है, अकुलाहट है और मिलन भी। गले लगने से ठीक पहले की कसमसाहट। वे बातें जो कई गुनाहों को पीछे छोड़ कर भी हम कर जाते हैं। हमारे हस्ताक्षर हमेशा अस्पष्ट होते हैं जिन्हें हर कोई नहीं पढ़ सकता। जो इक्के दुक्के पढ़ सकते हैं वे जानते हैं कि हम उम्र और इस सामान्य जीवन से परे हैं। कई जगहों पर हम छूट गए हुए होते हैं। दरअसल हम कहीं कोई सामान नहीं भूलते, सामान की शक्ल में अपनी कुछ पहचान छोड़ आते हैं। इस रूप में हम न जाने कितनी बार और कहां कहां छूटते हैं। इन्हीं छूटी हुई चीज़ों के बारे में जब हम याद करते हैं तो हमें एक फीका सा बेस्वाद अफसोस हमें हर बार संघनित कर जाता है। तब हमें हमारी उम्र याद आती है। गांव का एक कमरे की याद आती है और हमारा रूप उसी कमरे की दीवार सा लगता है, जिस कमरे में बार बार चूल्हा जला है और दीवारों के माथे पर धुंए की हल्की काली परत फैल फैल कर और फैल गई है। कहीं कहीं एक सामान से दूसरे सामान के बीच मकड़ी का महीन महीन जाला भी दिखता है जो इसी ख्याल की तरह रह रह की हिलता हुआ...

विलंबित ताल

हर ताल विलंबित है। हर कदम लेट है। कदम के रूप में एक पैर उठता है तो दूसरी ज़मीन पर रखने की दर लेट है। पेड़ों के पत्ते एक बार जब झूम कर बांए से दाएं जाते हैं तो उनका फिर से दांए से बांयी ओर जाना लेट है। आदमी घर से निकलने वाला था पर लेट है। स्टेशन से गाड़ी खुलने में लेट है। बहुत मामले रूके पड़े हैं और उनपर कार्यवाई लेट है। दफ्तर में टेबल से फाइलों का सरकना रूका है। चमत्कार होना रूका हुआ है। प्रेम होना तक मुल्तवी है। की जा रही प्रतीक्षा भी होल्ड पर है। बारिश रूकी हुई है। जाम से शहर रूका हुआ है। गाए जाने वाला गीत भी जुबां पर रूका है। किसी से कुछ कहना रूका है। किसी से झगड़ लेने की इच्छा रूकी है। किसी के लिए गाली भी हलक में रूकी हुई है। बाप से बहस करना रूक गया है। मां को घर छोड़कर भाग जाने की धमकी भी पिछले कुछ महीनों से नहीं दी गई है। लिखना रूका है। पढ़ना ठप्प है। जीना रूका पड़ा है। पेड़ों पर के पत्ते रूके हुए हैं। आसमान में चांद रूक गया है। किसी का फोन पर हैलो बोलकर रूकना, रूक गया है। कुछ हो रहा है तो उसका एहसास होना रूक गया है। सिगरेट जल्दी खत्म होना रूक गया है। बारिश अपने ब...

व्यावसायिक सिनेमा

   स्वतंत्रता आंदोलन के दौड में फिल्मकारों ने भी अपने-अपने स्तर पर इस आंदोलन को समर्थन देने का प्रयास किया. तब तक देश में सिने दर्शकों का एक परिपक्व वर्ग तैयार हो चुका था. मनोरंजन और संगीत प्रधान फिल्मों के उस दौड में भी देशभक्ति पूर्ण सार्थक फिल्में बनीं.                         स्वतंत्रता के ठीक बाद फिल्मकारों की एक नयी पीढ़ी सामने आई. इसमें राजकपूर, गुरुदत्त, देवानंद, चेतन आनंद एक तरफ तो थे वी. शांताराम, विमल राय, सत्यजीत राय, मृणाल सेन और हृषिकेश मुखर्जी, गुलज़ार और दूसरे फिल्मकारों का अपना नजरिया था. चेतन आनंद की ‘ नीचा नगर ’ , सत्यजीत राय की ‘ पथेर पांचाली ’ और राजकपूर की ‘ आवारा ’ जैसी फिल्मों की मार्फ़त अलग-अलग धाराएँ भारतीय सिनेमा को समृद्ध  करती रहीं . बंगाल का सिनेमा यथार्थ की धरती पर खड़ा था तो मुंबई और मद्रास का सीधे मनोरंजन प्रधान था. बॉक्स ऑफिस की सफलता मुंबई के फिल्मकारों का पहला ध्येय बना और इसी फेर में उन्होंने सपनों का एक नया संसार ...