Skip to main content

Posts

एल्बम के दो पन्नो के बीच अफसुर्दगी की नमी रहती है

जी हां! रात भर रोने और न सोने के बाद के बाद मैं आपके सामने फिर से तैयार हूं। और अभी इस वक्त जो पूरे घर में नंगे पैर घूम कर आ कर पलंग पर बड़ी बेतकल्लुफी से इस तरह बैठी हूं कि पैर न पलंग पर हैं न ज़मीन पर। आपको मेरे मैले हो आए पर तो नज़र आ ही रहे होंगे जो लगी मेंहदी के साथ कुछ इस तरह घुल मिल गई है कि कल की लगी मेंहदी हफ्ते भर पुरानी हो आई है। अंदाज़ा लगाना मुश्किल है कि मेंहदी की सजावट इन मैले तलवों में कहां गुम हो गई है। एक मिनट, क्या आप बता सकते हैं रंग ज्यादा किसका नुमाया है मेंहदी का या मैलेपन? आपको मालूम है जिंदगी में हर स्तर पर लड़ाई चलती रहती है? आपको पता तो होगा ही लेकिन आप यह जानकर हैरान होंगे कि मेरे तलवों पर भी लड़ाई हो रही है और यह बात एक होने जा रही दुल्हन से ज्यादा बेहतर कौन समझ सकता है? चलिए कोई और बात करते हैं। हम मनुष्य बड़े सपनीले होते हैं। ये सपनीले भी कैसा शब्द है। इस शब्द में भी नीले रंग हैं। मेरा एक स्वाभाविक सा सवाल यह है कि हमें इतने हाथ पांव मारने की जरूरत किसलिए पड़ी? आप कोई यथार्थ भरा नया शब्दकोश क्यों नहीं गढ़ते? ठीक है भारत बहुत अतीत में बहुत समृद्ध द...

लहंगा शॉप @ चांदनी चौक

पूरे कूचा नटवा मार्किट में बाबूलाल का कोई जोर नहीं। आप लाकर दिखा दीजिए। बल्लीमारान के बड़े बड़े तुर्रमखां सूरमा अपनी कई मंजिला दुकान आपके नाम लिख देंगे। ऐसा मैं नहीं उस दुकान का मालिक भी कबूलते हैं जिसके यहां बाबूलाल काम करते हैं।  बाबूलाल पांच फीट चार इंच का अजूबा! थोड़ा मोटा होने से ठिगना दिखता है। अपने को कश्मीरी बताता है । एकदम गोरा। इतना गोरा कि ज़रा सा चिढ़ता भी तो शक्ल बता जाती। चेहरा अपमान में जैसे लाल हो जाता। चेहरे के आईने पर कोई भाव नहीं छुपते उसके लेकिन दिल्ली आकर मोटे व्यापारियों की चिकनी खाल के संगत में बाबूलाल खुद को काफी बदला भी। लेकिन वो साहिर कहते हैं न कि खून को हम अरजां न कर सके, जौहरों को नुमाया न कर सके। ऊपर से सख्त दिखने वाला यह बाबूलाल ज़बान का भी उतना ही नफासत भरा है लेकिन जरूरत पड़ते पर कैंची सा तेज़ भी चलता है। दिल का ठहरा कलाकार आदमी। अब तक की जिंदगी में बाबूलाल ने सिर्फ अपने नफीस काम से शोहरत ही बटोरी है जिसकी तूती लाल किले से गांधीनगर होते हुए कमलानगर मार्केट तक बोलती है। बाबूलाल की चढ़ी आंखों में बस काम का नशा ही दिखता है। अनसंभार काम ...

चांदी की पतली तार फंसी गर्दन में... बौखलाया सिंह भागता जंगल में...

थरथराती पलकों की अजब बेबसी है। इनमें माज़ी का कोई पैकर फंसा है। कुछ इस तरह कि किसी बच्चे की पतंग किसी झाड़ी के झुटपुटे में फंसना लगे। नदी के इस पार बड़े से गुलाबी गेंद का उफक से नदी में गिर जाना लगे। हिचकी लेती उन पलकों में फंसा पैकर जीभ के लिए किस कदर अकेला ठौर कि जबड़ों में कहीं अटके इलाइची के छिलके को जीभ की नोंक से उसका पता लगाना। बार बार मिलना फिर खोजना मगर उंगलियों से टटोलना तो कहां फंसा है यह सही सही पता न लगना। बालिग होते किसी बच्चे का बिजली के तारों के बीच फंसी पतंग, खिड़ - खिड़ करती, फट जाती। बाजार से हर बार गुज़रता और हरसत से उस पतंग को तकना। आज़ाद करने की तमन्ना जैसे कैद में कोई राजकुमारी।  पूरा पतंग जैसे तुम्हारा चेहरा। पुकारने को लब, आंखे - पुकारने को लबे दरिया। मगर हकीकत में बड़े बड़े हर्फों में लिखी उर्दू की आयतें। जिसके ज़ेरो जबर और नुक्ते सब आपस में इस कदर लिपटे जैसे नथ में बेतरबीत फंसे गेशु की एक लंबी डोर...। जैसे मुंडर पर कट चुके पतंग की उजली सूत का सिरा, शायर हाथों से दुःशासन हाथों तक खींचते जाओ बस.... जब बहुत खींच लो और अंत का इंतज़ार खत्म न हो त...

जो रिपोर्ट में नहीं है...

परसों तकरीबन  सुबह  पौने नौ बजे हमारे प्यार को गोली एकदम सामने से  मारी  गई। वही वह रोज़ की तरह अपने घर साढ़े आठ में निकली थी। अपनी गली तक हस्बे मामूल अपने चोटी की दुम में उंगलियों से छल्ला बनाते आई। फिर जैसे ही उसकी गली, चौक के खुले सड़क पर आकर जुड़ी उसने झटके से अपने बालों को झटका देकर पीछे कर लिया जैसे घर की सरहद खत्म हुई। सब कुछ आदतन ही था। गुरूवार का दिन से लेकर उस दिन अपनी दीदी का पीला सूट पहने जाने वाले तक की बात भी, उसका फिटिंग ढ़ीला होना भी और एक आखिरी बार सबसे नज़र बचा दाईं ओर के ब्रा के स्ट्रेप्स को थोड़ा पीछे धकेलना भी। सबसे अंत में गर्दन नीचे कर एक नज़र अपने सीने पर भी डाली और सब कुछ ठीक रहते हुए भी अपना दुपट्टा ठीक किया। हालांकि मैंने आत्महत्या की कोशिश की और उसमें असफल रहने के बाद मिल रहे उलाहने और हो तमाशे के बाद मेरा सिर घुटा हुआ है। मैं दिखने में पागल जरूर लग रहा होऊंगा लेकिन ईश्वर को हाजि़र-नाजि़र मानकर अपने पूरे होशो हवास में इस बात पर कायम हूं कि मैं शारीरिक रूप से न सही मानसिक तौर पर पूरी तरह स्वस्थ हूं। और इस लिहाज़ से मेरी य...

चंद रोज़ा आरजूओं का चराग झिलमिला कर बुझ गया.

शाम का  वक़्त  है। दरगाह से अजान की आवाज़ आ रही है। अगर अजान का सुनना भी खुदा में यकीन रखना है तो मैं पांच वक्त का नमाजी हूं। यदि गिनना ही आधार हो तो खुदा तो पांच वक्त के लिए हुआ। इस आधार पर तुम कितने वक्त की हुई ? और जब नहीं हुई तो मेरे शरीर में बयानवे प्रतिशत महक तुम्हारी बच गई है। बाकी के आठ प्रतिशत बदन के भीगे प्यार के वायरस से लड़ेगा। चिंता की बात बस यह है कि इन दिनों अल्पसंख्यकों की प्रतिरोधी क्षमता भी कम है। कुछ इस तरह कि अब खुद को बस यकीन दिलाने के लिए संभोग के दौरान तुम्हारे आवाज़ में कुछ बुदबुदाने लगता हूं। नहाने से पहले कपड़े उतार कर पाता हूं कि उनमें एक दो कपड़े तुम्हारे हैं। मैं अपनी छाती पर तुम्हारा स्तन महसूस करता हूं। ***** ज़रा एक मिनट ठहर कर विश्वास कर लूं कि यह मेरा दिल है जो पूंछ कटी छिपकली की तरह मंच पर छटपटा रहा है। यह सांप न जाने कैसे इस भली बस्ती में आ गया जहां देखे जाने के बाद अंतिम पंक्ति लिखे जाने तक लोग उसे अधमरा कर उस पर मिट्टी तेल डाल उसका नृत्य देखने में तल्लीन हैं। बस एक मिनट! ज़रा मैं भी अपनी दुर्दशा देख लूं। असल में मैं बड़ा खिलाड़ी कि...

सुन दर्जी! तेरे सिले कपड़ों की फिटिंग सही नहीं आती।

सूरज की तरफ पीठ किए मैं एक पूरा-पूरा दिन तुम्हें सोचता रहता हूं। ऐसा लगता है तुम पीछे कुछ दूरी पर बैठी मुझे लगातार देख रही हो। तुम्हारी आंखों की नज़र मेरी गर्दन पर एकटक चुभा हुआ है। इस गड़ने वाली नज़र से जो गर्मी निकलती है उससे मेरी कनपटी, गर्दन, कंधे और पीठ में अकड़न शुरू हो जाती है। इन जगहों के नसों में झुरझुरी होने लगती है। किसी रहस्यमयी सिनेमा में तनाव के समान तुम्हारा ख्याल हावी होता जाता है और मैं धूप में कांपने लगता हूं। प्यार में आदमी कहीं नहीं जाता। वहीं रहता है सदियों तलक। तुमने आज सुबह सुबह पिछले साल क्रिसमस की जो तस्वीर भेजी है, गोवा 2011 के नाम से सेव है। मैं यहां बैठा बैठा भी 2011 का ख्याल नहीं कर पाता। हालत किसी जख्मी परिंदे जैसा है जो भूलवश किसी गुंबद के अवशेष में आ गया है और अब चोटिल हो चारों दीवारों पर अपने पंजे मार कांय कांय किया करता है। XXXXX प्रचंड गर्मी में सर पर जो थका हुआ पंखा अपने पूरे वेग से घूमता है जिसे कैमरे की नज़र से स्लो मोशन में घूमता नज़र आता है, वो भी सन्नाटा नहीं काट पाता। बाहर का तो क्या अंदर का सन्नाटा पूरा महफूज रहता...

बालिग़ सिर्फ उम्र से ही नहीं हो रहे थे

क्या करूं उम्म... उससे पैसे मांगू या नहीं ? कपिल से तो ले नहीं सकता। उसकी खुद की हज़ार समस्याएं हैं। गौतम दे सकता है लेकिन देगा नहीं। सुनीती आज देगी तो कल मांगने लगेगी। अविनाश एक सौ देता है तो दो घंटे बाद खुद उसे डेढ़ सौ की जरूरत पड़ जाती है। सौमित्र के पास पान गुटके खाने के लिए तो पैसे जुट जाएंगे लेकिन मेरे मामले में वो लाचार है, जुगाड़ नहीं कर सकेगा। रोहित से कहूंगा कि पैसे चाहिए तो तुरंत नया बैट दिखा देगा कि अभी अभी छाबड़ा स्पोर्टस् से खरीद कर लाया हूं, मेरा बजट तो सोलह सौ का ही था लेकिन इसमें स्ट्रोक है और साथ ही हल्का भी सो पसंद भी यही आया इसके लिए चैबीस सौ का इंतजाम करना पड़ा। सो तुम्हें क्या तो दूंगा उल्टे आठ सौ रूपिया उधार ही लगवा के आया हूं। घर के रिश्तेदारों में कौन दे सकता है उम्मम... संजन दीदी ! ना उसके अंटी से तो पैसे निकलते ही नहीं हैं। अंजन दीदी मुंह देखते ही अपना रोना रोने लगती है। उसके मन में यही डर बैठा रहता है कि कोई हमको देखते ही पैसे ना मांगना शुरू कर दे सो बेहतर है पहले मैं ही शुरू हो जाऊं। दिनेश भैया को मालूम है कि मुझे पैसे चाहिए सो वो आंख ही ...