Skip to main content

तकरार



नहीं नहीं, मैं खां साहेब कि बात नहीं कर रहा ... ना ही उस उस दुष्ट बल्लेबाज की जो तुम्हारी आदतन फैंके गए चौथी स्लो डिलीवरी पर रिवर्स खेल गया... और ना ही ओबामा के अचानक इराक दौरे की बात कर रहा हूँ...

मैं तो उस दीये की बात करूँगा ना जो शक्तिहीन है, इतना सीधा कि बेमकसद है .. जो छल-प्रपंच नहीं जानता...

मकसद ?

हाँ मैं सभ्य समाज वाले मकसद की बात नहीं कर रहा ? इसे समझना होगा आपको... दादी मर रही थी तभी आत्मा का ट्रांसफोर्मेशन हो रहा था...

वो भौतिकी वाला हीट तो नहीं था ?

पता नहीं, पर अगर था तो डायरेकशन तय करनी होगी. एक बात और...  यह सच है कि मैं जब भी पतंग उडाता हूँ काले बादल घिर आते हैं... पर इसकी परवाह नहीं मुझे

क्या रात में पेड़ तुम्हें चुप्पी साधे खड़े नहीं दिखाई देते हैं ?

हाँ. सब आप लोगों जैसे लगते हैं.

अँधेरे में सुप्रीम कोर्ट का गुम्बद नज़र आता है ?

हाँ, अभी तक तो आ रहा है.

गुड ! फिर तुम जिंदा हो अभी.

पर क्या यही बड़ी बात है ?

नहीं... आवाज़ को सुनना बड़ी बात है, जिस भी शहर में रहे आधी रात को ट्रेन की आवाज़ आती सुनी ?

हाँ, पर यह भी लगा कोई मुझे छोड़ने के लिए दूर तक रोड पकड़ के दौड़ा था...

गुड अगेन !

गुड की बात नहीं है... मुझे उसके तुरंत बाद पेशावर एक्सप्रेस भी याद आता है.

उसके बाद क्या ?

विभाजन ?

नहीं कितनी बार ?

मैं गुस्से के उबल रहा हूँ ?

कितना ?

अल्जीरिया में जितनी गर्मी पढ़ती है उतनी ?

नहीं पापा ?

सराहा के मरुस्थल जितना ?

नहीं ?

उसी दीये के बुझने जैसा ?

नहीं उतना भी नहीं ?

फिर कैसा ?

किसी पेड़ को जड़ से उखाड़ने जैसा गुस्सा.

तुम्हारे आँखों का स्थिर होना ठीक नहीं ?

क्यों ? संयमित होना लक्ष्य नहीं हमारा ?

हां पर आसपास नज़र नहीं रखना और भी बुरा है ?

तो आप मुझे सियासत सिखा रहे हो ?

नहीं, देशप्रेम !

कितना सिखाओगे ?

बताऊंगा, चांदनी में नहाते हो ?

वाहियात कामों के लिए फुर्सत नहीं.

वो बीमारियाँ दूर करती हैं.

मैं मुल्क की कर लूँ ?

तुम युवाओं की यही समस्या है ...

... (बात काटकर) आप अनुभव लेकर चाट रहे हैं ना !

फिर क्या करोगे तुम ?

कम से कम असमय सफ़ेद होते बालों का इलाज़ तो नहीं कराऊंगा, ना ही बालों की रुसी होना मेरे लिए यक्षप्रश्न है.

तुम्हारे जैसे कितने हैं ?

अकेला होऊंगा, और कुछ ?

तुम्हारी खून की गर्मी है बेटा ?

बेटा बोलकर कर कमजोर मत कीजिये, यहाँ ताश नहीं खेल रहे हम

अपने घर का ख्याल करो, एकलौते हो तुम

कहा ना पत्ते मत फेंकिये...

(... जारी )

Comments

  1. इस पोस्ट के लिए साधुवाद।

    ReplyDelete
  2. दो थोट से एक साथ कैसे गुजर सकते हो...........अभी तुम्हारे पहले ब्लॉग से होकर आ रहा हूँ......इसलिए मूड थोड़ा डिप्रेस है ....

    ReplyDelete
  3. हम्म!! जैसे की सागर की हिलोरें..

    ये कहानी है दिये की और तूफान की..बड़े दिन बाद सुना!

    बढ़िया!!

    ReplyDelete
  4. good

    bahut khub


    shekhar kumawat

    http://kavyawani.blogspot.com/

    ReplyDelete
  5. अजब लफ्ज़ गजब कहानी ...बाँध लिया इस ने खुद में शुक्रिया

    ReplyDelete
  6. गज़ब है भईया ! फिलहाल तो यही पढ़ने दो -

    "मैं गुस्से के उबल रहा हूँ ?
    कितना ?
    अल्जीरिया में जितनी गर्मी पढ़ती है उतनी ?
    नहीं पापा ?
    सराहा के मरुस्थल जितना ?
    नहीं ?
    उसी दीये के बुझने जैसा ?
    नहीं उतना भी नहीं ?
    फिर कैसा ?
    किसी पेड़ को जड़ से उखाड़ने जैसा गुस्सा."


    अभी जारी है ना... उत्कंठित हूँ !

    ReplyDelete
  7. हाँ, उपर्युक्त में 'के' की जगह ’से' कर दीजिए !

    ReplyDelete
  8. क्या-क्या लिखते हो जी! अगले पत्ते कब फ़ेकोंगे? दिये और तूफ़ान की कहानी सुनकर अच्छा लगा! शुक्रिया।

    ReplyDelete
  9. वाह! पॉल कोह्येलो जैसा लिखते हो मित्र!

    ReplyDelete
  10. 'सराहा’ को ’सहारा’ कर सकते हैं..अगर बिना सहारे के सराहे जाने की फ़ितरत मे हों तो... ;-)

    ReplyDelete
  11. बह गये भैया तुम्हारे पत्तो मे..
    हुकुम का इक्का दबाये बैठे हो यार..

    अगली कडी पर जा रहे है...

    ReplyDelete

Post a Comment

Post a 'Comment'

Popular posts from this blog

कुछ खयाल

चाय के कप से भाप उठ रही है। एक गर्म गर्म तरल मिश्रण जो अभी अभी केतली से उतार कर इस कप में छानी गई है, यह एक प्रतीक्षा है, अकुलाहट है और मिलन भी। गले लगने से ठीक पहले की कसमसाहट। वे बातें जो कई गुनाहों को पीछे छोड़ कर भी हम कर जाते हैं। हमारे हस्ताक्षर हमेशा अस्पष्ट होते हैं जिन्हें हर कोई नहीं पढ़ सकता। जो इक्के दुक्के पढ़ सकते हैं वे जानते हैं कि हम उम्र और इस सामान्य जीवन से परे हैं। कई जगहों पर हम छूट गए हुए होते हैं। दरअसल हम कहीं कोई सामान नहीं भूलते, सामान की शक्ल में अपनी कुछ पहचान छोड़ आते हैं। इस रूप में हम न जाने कितनी बार और कहां कहां छूटते हैं। इन्हीं छूटी हुई चीज़ों के बारे में जब हम याद करते हैं तो हमें एक फीका सा बेस्वाद अफसोस हमें हर बार संघनित कर जाता है। तब हमें हमारी उम्र याद आती है। गांव का एक कमरे की याद आती है और हमारा रूप उसी कमरे की दीवार सा लगता है, जिस कमरे में बार बार चूल्हा जला है और दीवारों के माथे पर धुंए की हल्की काली परत फैल फैल कर और फैल गई है। कहीं कहीं एक सामान से दूसरे सामान के बीच मकड़ी का महीन महीन जाला भी दिखता है जो इसी ख्याल की तरह रह रह की हिलता हुआ...

विलंबित ताल

हर ताल विलंबित है। हर कदम लेट है। कदम के रूप में एक पैर उठता है तो दूसरी ज़मीन पर रखने की दर लेट है। पेड़ों के पत्ते एक बार जब झूम कर बांए से दाएं जाते हैं तो उनका फिर से दांए से बांयी ओर जाना लेट है। आदमी घर से निकलने वाला था पर लेट है। स्टेशन से गाड़ी खुलने में लेट है। बहुत मामले रूके पड़े हैं और उनपर कार्यवाई लेट है। दफ्तर में टेबल से फाइलों का सरकना रूका है। चमत्कार होना रूका हुआ है। प्रेम होना तक मुल्तवी है। की जा रही प्रतीक्षा भी होल्ड पर है। बारिश रूकी हुई है। जाम से शहर रूका हुआ है। गाए जाने वाला गीत भी जुबां पर रूका है। किसी से कुछ कहना रूका है। किसी से झगड़ लेने की इच्छा रूकी है। किसी के लिए गाली भी हलक में रूकी हुई है। बाप से बहस करना रूक गया है। मां को घर छोड़कर भाग जाने की धमकी भी पिछले कुछ महीनों से नहीं दी गई है। लिखना रूका है। पढ़ना ठप्प है। जीना रूका पड़ा है। पेड़ों पर के पत्ते रूके हुए हैं। आसमान में चांद रूक गया है। किसी का फोन पर हैलो बोलकर रूकना, रूक गया है। कुछ हो रहा है तो उसका एहसास होना रूक गया है। सिगरेट जल्दी खत्म होना रूक गया है। बारिश अपने ब...

व्यावसायिक सिनेमा

   स्वतंत्रता आंदोलन के दौड में फिल्मकारों ने भी अपने-अपने स्तर पर इस आंदोलन को समर्थन देने का प्रयास किया. तब तक देश में सिने दर्शकों का एक परिपक्व वर्ग तैयार हो चुका था. मनोरंजन और संगीत प्रधान फिल्मों के उस दौड में भी देशभक्ति पूर्ण सार्थक फिल्में बनीं.                         स्वतंत्रता के ठीक बाद फिल्मकारों की एक नयी पीढ़ी सामने आई. इसमें राजकपूर, गुरुदत्त, देवानंद, चेतन आनंद एक तरफ तो थे वी. शांताराम, विमल राय, सत्यजीत राय, मृणाल सेन और हृषिकेश मुखर्जी, गुलज़ार और दूसरे फिल्मकारों का अपना नजरिया था. चेतन आनंद की ‘ नीचा नगर ’ , सत्यजीत राय की ‘ पथेर पांचाली ’ और राजकपूर की ‘ आवारा ’ जैसी फिल्मों की मार्फ़त अलग-अलग धाराएँ भारतीय सिनेमा को समृद्ध  करती रहीं . बंगाल का सिनेमा यथार्थ की धरती पर खड़ा था तो मुंबई और मद्रास का सीधे मनोरंजन प्रधान था. बॉक्स ऑफिस की सफलता मुंबई के फिल्मकारों का पहला ध्येय बना और इसी फेर में उन्होंने सपनों का एक नया संसार ...