Skip to main content

... और कतरनें


अंदर/कमरा/शाम साढ़े सात बजे.

बोरीवोली के इस खोली में पढाई करना उतना ही मुश्किल है जितना के दादर के एक कमरे में धोती को दीवार बनाकर दो परिवारों का रहना या फिर अँधेरी के एक सूखे नाले में किराये देकर चार-चार घंटे की नींद लेना...  तिस पर से किरासन तेल से जलता, गंदला सा लालटेन, मध्धम पीली सी रौशनी और ताख पर रखी बेअदबी और बेतरतीबी से रखी किताबें.

किताबें... हाँ साहिबान... किताबें. सस्ती-महंगी किताबें, चोरी की किताबें, उठाई गई किताबें, छिनी गई किताबें, मांगी गई किताबें, रख ली किताबें, छुपा ली गई किताबें, चाटी गई किताबें, ओझल हो गई किताबें, नूर बरसाती किताबें, रुलाती-गुदगुदाती किताबें, स्वस्थ किताबें, उबकाई देती किताबें, काम की किताबें, निठल्ली किताबें, बेगैरत किताबें, उठती किताबें, गिरती किताबें फिर उनपर गिरती किताबें, कसाई किताबें,  गालियाँ सुनवाती किताबें, कोसते दोस्तों की किताबें, मुहब्बत की किताबें, आसमानी किताबें, अपनी किताबें, परायी किताबें, इठलाती किताबें, हालत पर रोती, मुस्काती किताबें, मगरूर किताबें, पन्ने फड़फड़ाती किताबें, दीमक लगी किताबें, वाहियात किताबें, दंगाई किताबें, अमनी किताबें, सिखाती किताबें, बिगाड़ती किताबें... पर किताब महज़ इक शब्द है या आबेहयात साहब... गोया अपने आप में ही एक बीमारू आइडेंटिटी है... आप नाम ले कर तो देखिये आपको भी बीमार बना देगी...


बाहर/पार्क/शाम-तकरीबन चार बजे

अमृता ने कान में सोने की बालियाँ पहनी है... मैं उनमें ऊँगली घुमाते हुए कहता हूँ तुम्हारा बाप सचमुच चोर था. अगली चिठ्ठी में वो लिखती है साले, इस अंदाज़ से तो तुमने मेरी तारीफ़ भी नहीं की थी, याद है तब मैं कटे शीशम की तरह गिरी थी !

हम दोनों हरी दूब पर लेट कर आसमान देख रहे हैं... फिलहाल हमपे आसमान गिरा है. उहापोह की स्थिति है मैं क्या संभालूं क्या नहीं.


बाहर/सड़क/दोपहर/करीब एक बजे

आज के डेट में पचास लड़का किसी कॉलेज से घसीट के लाइए... और यहीं डाकबंगला चौराहा पर सबको गोली से उड़ा दीजिए, कोई आंदोलन नहीं होगा, मेरा गाईरेंटी है.

मेरे मित्र जब यह बात उत्तेजना में कहते हैं तो एक इंकलाबी मुहिम में शामिल हुआ युवा, पेट्रोल के बढे दाम पर  एक चुनावी दल के बिहार बंद के आह्वान पर कहता है मादरच*** केंद्र में समर्थन करता है यहाँ के लोग को चूतिया बना रहा है... हम लोग जो मुख्य विपक्षी हुआ करते थे, इसी के कारण आज हासिये (सही पढ़ा) पर चले गए हैं


बाहर/गली/ सुबह दस बजे

मैं बारिश के कोहसारों से बीच घिरा हूँ, छोटी-छोटी बूंदें पहले सा लगी पानी पर ऐसे गिरती है मानो कढाही के उबलते तेल में जीरा डाला हो, वहीँ बड़ी-बड़ी बूंदें वैसी ही है जैसे माँ छत पर कड़ी धूप में बड़ी पार रही हो.

अंदर/रात/ दो बजे

दिन भर कपडे की इस्त्री करने वाला गुरबचन थका राह सो रहा है,  उसकी बीवी उसे दोबारा के लिए उकसा रही है...
रेडियो पर गाना आ रहा है  शी... शी.. शी...शी. शी. शी... वोल्यूम कम कर...

उधर, रुनिया का बुखार आज भी नहीं उतरा... नींद में बडबडा रही है,  उसकी माँ अपना नींद तज कर माथे पर ठंढी ढूध में डुबाकर पट्टियाँ लगा रही है. उसका मरद ओसारे पर घुटने जोड़े जाने किसका नक्शा बना रहा है, बल्ब के साये में उसकी परछाई बड़ी और भयानक हो उठी है.

मेरा एक ठेठ देहाती दोस्त कहता है बिहान होने में अभी काफी वक्त है, रे सागर, सुट्टा सुलगाओ


अंदर/परीक्षा होल/ दोपहर बारह बजे

... और हाँ, श्वेता आज शैम्पू करके आई है... बाल लापरवाही से खुले हुए हैं... पसीने के बायस एक दो बाल उसकी गर्दन और पीठ पर चिपके भी हुए हैं... मेरा दिल करता है कि एक पेन्सिल उठाऊं और एक चेहरा उसके चमकते पीठ पर भी बना दूँ... इस बात का खुलासा जब मैं उससे करता हूँ तो...

 श्वेता : यह अच्छा लगेगा ?

 मैं : हाँ, क्यों नहीं.

 श्वेता : क्या मेरा एक चेहरा काफी नहीं है ?

 मैं : नहीं, तुम्हारे पास फिर भी दो ही चेहरे होंगे, अभी तो क्या है कि लोग कई चेहरे लिए घूम रहे हैं,
...
..
.
... नहीं क्या ?

Comments

  1. डाकबंगला चौराहा- पटना शहर का एक मुख्य मार्ग... राजनीतिक गतिविधियों वाला मार्ग और दुर्गा पूजा के दौरान भव्य पंडाल के लिए प्रसिध्द

    ReplyDelete
  2. कमाल का शब्द चित्र ...सब जीवंत हो उठा

    ReplyDelete
  3. Waqayi kamal ke shabd chitr hain! Ek ke baad ek chaukhat badalti gayi...!

    ReplyDelete
  4. वल्लाह!!! ये शख्स जो भरा बैठा था इतने दिनों से.. आज मौका मिलते ही उगल बैठा.. एक साथ एक ही पोस्ट में मजबूरी.. प्रेम.. आक्रोश.. मासूमियत.. अंतरागता.. सब कुछ समेट डाला जानी..!
    "आसमान गिरा है... क्या संभालूं क्या नहीं." ये कहाँ से लिख दिया रे पगले.. जबरदस्त ना कहू तो क्या कहू..?

    और श्वेता की पीठ पर चिपके बाल.. ! मोतियों के हार से नवाज़ा जाना चाहिए इस थोट को..

    और हाँ वो इतनी सारी किताबे..!" पीठ इधर ला और शाबाशी ले ले..

    ReplyDelete
  5. किताबें! कमाल है - इस पर ही किताब लिख डाली।
    भई वाह!

    ReplyDelete
  6. कुछ छिपा नहीं, सब कुछ साफ साफ।

    ReplyDelete
  7. सोचे थे सुधर जायोगे .ओर बिगड़ के लौटे हो...

    ReplyDelete
  8. आख़िरी की चार लाईनें हथौड़ा सा मार गई !!!
    साहसपूर्ण लेख !!!

    शुक्रिया

    ReplyDelete
  9. दिल-दीमाग खर्च और खुरच डाले...

    ReplyDelete
  10. डा. अनुराग की शब्द-चर्चा से यहां तक पहुंचा। यह सोचालय तो मिट्टी की गंध लिए है ! जबकि हम डर गए थे कि कहीं.... :-)

    ReplyDelete
  11. टाइप करते हो कि डायरेक्ट पोस्ट हो जाता है? :)

    ReplyDelete
  12. कहानी लिखते हो .. पोस्ट लिखते हो या चलचित्र खैंचते हो ..... बहुत जीवंत लिखते हो जैसे ये चलती फिरती दुनिया कोई केनवास बन गयी हो और तुम्हारे पात्र चल फिर रहे हों ....

    ReplyDelete
  13. जाईये आप कहाँ जायेंगे
    ये नजर लौट के फिर आएगी...

    ReplyDelete
  14. सही है..लगता है कि कुछ गलतफहमी रही होगी डॉक साब को..सागर साहब सुधरने वालों मे नही है..गये तो सो पूरे पटने को बिगाड़ के लौटे होंगे..अब दिल्ली वाले खैर मनाएँ..साहब के दिमाग की रियक्सन बड़ी फाश्ट होती है..कि अमृता के कानों की बालियों पे उँगलियाँ फिराते हुए दिमाग डाकबंगला चौराहे पे जुलूस की नब्ज भी ले आता है..और इम्तिहान के वक्त पर्चे के सवालों जवाब भी गुस्ताख आंखें सामने वाली साबुन धुली पीठ पर खोजती रहती हैं..
    उम्मीद है कि पर्चा अच्छा ही हुआ होगा... :-)

    ReplyDelete

Post a Comment

Post a 'Comment'

Popular posts from this blog

कुछ खयाल

चाय के कप से भाप उठ रही है। एक गर्म गर्म तरल मिश्रण जो अभी अभी केतली से उतार कर इस कप में छानी गई है, यह एक प्रतीक्षा है, अकुलाहट है और मिलन भी। गले लगने से ठीक पहले की कसमसाहट। वे बातें जो कई गुनाहों को पीछे छोड़ कर भी हम कर जाते हैं। हमारे हस्ताक्षर हमेशा अस्पष्ट होते हैं जिन्हें हर कोई नहीं पढ़ सकता। जो इक्के दुक्के पढ़ सकते हैं वे जानते हैं कि हम उम्र और इस सामान्य जीवन से परे हैं। कई जगहों पर हम छूट गए हुए होते हैं। दरअसल हम कहीं कोई सामान नहीं भूलते, सामान की शक्ल में अपनी कुछ पहचान छोड़ आते हैं। इस रूप में हम न जाने कितनी बार और कहां कहां छूटते हैं। इन्हीं छूटी हुई चीज़ों के बारे में जब हम याद करते हैं तो हमें एक फीका सा बेस्वाद अफसोस हमें हर बार संघनित कर जाता है। तब हमें हमारी उम्र याद आती है। गांव का एक कमरे की याद आती है और हमारा रूप उसी कमरे की दीवार सा लगता है, जिस कमरे में बार बार चूल्हा जला है और दीवारों के माथे पर धुंए की हल्की काली परत फैल फैल कर और फैल गई है। कहीं कहीं एक सामान से दूसरे सामान के बीच मकड़ी का महीन महीन जाला भी दिखता है जो इसी ख्याल की तरह रह रह की हिलता हुआ...

विलंबित ताल

हर ताल विलंबित है। हर कदम लेट है। कदम के रूप में एक पैर उठता है तो दूसरी ज़मीन पर रखने की दर लेट है। पेड़ों के पत्ते एक बार जब झूम कर बांए से दाएं जाते हैं तो उनका फिर से दांए से बांयी ओर जाना लेट है। आदमी घर से निकलने वाला था पर लेट है। स्टेशन से गाड़ी खुलने में लेट है। बहुत मामले रूके पड़े हैं और उनपर कार्यवाई लेट है। दफ्तर में टेबल से फाइलों का सरकना रूका है। चमत्कार होना रूका हुआ है। प्रेम होना तक मुल्तवी है। की जा रही प्रतीक्षा भी होल्ड पर है। बारिश रूकी हुई है। जाम से शहर रूका हुआ है। गाए जाने वाला गीत भी जुबां पर रूका है। किसी से कुछ कहना रूका है। किसी से झगड़ लेने की इच्छा रूकी है। किसी के लिए गाली भी हलक में रूकी हुई है। बाप से बहस करना रूक गया है। मां को घर छोड़कर भाग जाने की धमकी भी पिछले कुछ महीनों से नहीं दी गई है। लिखना रूका है। पढ़ना ठप्प है। जीना रूका पड़ा है। पेड़ों पर के पत्ते रूके हुए हैं। आसमान में चांद रूक गया है। किसी का फोन पर हैलो बोलकर रूकना, रूक गया है। कुछ हो रहा है तो उसका एहसास होना रूक गया है। सिगरेट जल्दी खत्म होना रूक गया है। बारिश अपने ब...

व्यावसायिक सिनेमा

   स्वतंत्रता आंदोलन के दौड में फिल्मकारों ने भी अपने-अपने स्तर पर इस आंदोलन को समर्थन देने का प्रयास किया. तब तक देश में सिने दर्शकों का एक परिपक्व वर्ग तैयार हो चुका था. मनोरंजन और संगीत प्रधान फिल्मों के उस दौड में भी देशभक्ति पूर्ण सार्थक फिल्में बनीं.                         स्वतंत्रता के ठीक बाद फिल्मकारों की एक नयी पीढ़ी सामने आई. इसमें राजकपूर, गुरुदत्त, देवानंद, चेतन आनंद एक तरफ तो थे वी. शांताराम, विमल राय, सत्यजीत राय, मृणाल सेन और हृषिकेश मुखर्जी, गुलज़ार और दूसरे फिल्मकारों का अपना नजरिया था. चेतन आनंद की ‘ नीचा नगर ’ , सत्यजीत राय की ‘ पथेर पांचाली ’ और राजकपूर की ‘ आवारा ’ जैसी फिल्मों की मार्फ़त अलग-अलग धाराएँ भारतीय सिनेमा को समृद्ध  करती रहीं . बंगाल का सिनेमा यथार्थ की धरती पर खड़ा था तो मुंबई और मद्रास का सीधे मनोरंजन प्रधान था. बॉक्स ऑफिस की सफलता मुंबई के फिल्मकारों का पहला ध्येय बना और इसी फेर में उन्होंने सपनों का एक नया संसार ...