Skip to main content

गुफ़्तगू



me: हाय सुचित्रा
  क्या हाल
  ऑफिस में हैं ?

SUCHITRA: हाय  सागर
4:12 PM ठीक  ठाक  ऑफिस  में  ही हूँ
  और  आप  ?

me: ऑफिस  में 

SUCHITRA: so कहाँ काम करते हैं आप  ?

me: दिल्ली 
  थोडा mod  बन  के  कहूँ  तो 
  डेल्ही

SUCHITRA: इन  व्हिच कंपनी ?

4:13 PM me: हे हे   
  आपके जैसा  MNC में  नहीं  हूँ 
  बस दिहाड़ी  मजदूर  हैं 

4:14 PM SUCHITRA: ओ. के.  ...आपको  कैसे  मालूम  हमारी कंपनी MNC  है ?

me: देखने वाले चील की नज़र रखते हैं :P

4:15 PM SUCHITRA: Wow..क्या thekha hai IM ke throught 
  through

 me: हा हा 
  आप बताइए 
  अगर डिस्टर्ब कर रहा  हूँ तो.... 
  बता दें 
  शरमायें नही
4:16 PM प्लीज़ 

SUCHITRA: शरमायें नहीं मतलब ?
  मतलब  ?

me: मतलब  हिचकिचाएं नहीं 

SUCHITRA: अब ये सही शब्द है 

me: कई  बार  कुछ  सीधे -सीखे  कहना 
  मुश्किल होता है 
4:17 PM ना इसलिए

SUCHITRA: आप तो  राइटर  जैसे बात करते हैं 

me: हूँ, ही 
  क्या करें 
  धर्म निभाना पड़ता है 

SUCHITRA: हम लिखते ज़रूर हैं ....लेकिन इंसान प्रक्टिकल हैं 
  निभाते रहिये 

4:18 PM me: जानता हूँ 
  कि आप प्रक्टिकल हैं 
  वो हर्फों  में  चेहरा  नुमाया होता  है 
  होता जाता है 
  फिर तस्वीर बन जाती है 

4:19 PM SUCHITRA: wow....नॉर्मली ऐसे ही  बात करते  हैं  क्या आप  ?

 me: हाँ  
  क्यों 

SUCHITRA: हर्फ़, चेहरा, नुमाया और तस्वीर 

me: कोई खराबी है !
4:20 PM जी 
  यही तो मिलकियत है अपनी 

SUCHITRA: नहीं .....
  दुर्लभ जीव हैं फिर  :-)

me: अच्छा !
  कमाल है 
4:21 PM क्या हुआ 
  रुक क्यों  गयी ?

SUCHITRA: चले ही  कब  थे ?

4:22 PM me: अभी तक  तो  चल रहे थे 
  फिर चल पड़े  हैं 

SUCHITRA: हा हा  हा ....कमाल है 

me: कितना ?
  
SUCHITRA: चलिए आप  यूँ  ही  चलते  रहिये 
  फिर  हम  चलते हैं 

me: यह जाने का लक्षण  था 
  चलिए से ही समझ गया था

4:23 PM SUCHITRA: ये अंदाज़ था ....आगाज़ किया था हमने 
 me: अंजाम का !
  ?

SUCHITRA: अंजाम यही कि  जा  रहे  हैं 
4:24 PM चलो bye
  have a nice time ahead

me: शब्बा खैर ..

SUCHITRA: :-) 


          ***
{सुचित्रा (बदला हुआ नाम) और यहाँ उनकी अनुमति से; आभार.}

Comments

  1. सुचित्रा से हमदर्दी है.. जानती नहीं किस हलकट से बतिया रही है..

    ReplyDelete
  2. एक गाना याद आ गया
    "कहिये सुनिए कहिये ना ... कहते सुनते बातों बातों में ..... हो जाएगा

    ReplyDelete
  3. दुर्लभ जीव हैं आप( सही है ).अगली chat का इंतज़ार..:)

    ReplyDelete
  4. सोनल जी ने खूब कही...लेकिन पता नहीं--- हो जाएगा कि नहीं...और चैट...
    अब हमारी वाली लगने वाली है क्या ???? :-)

    ReplyDelete
  5. खूब रही ये चैट...:)

    ReplyDelete
  6. भई कुछ कन्फ़्यूजन हुआ है हमें..दूसरा नाम भी बदला हुआ है क्या..यह आप तो नही लगते..कोई और ’सागर’ है..मेरा मतलब कोई शरीफ़ सागर है! ;-)
    ..खैर पता चलता है कि चीलें कहाँ उड़ रही हैं आजकल..! और खुद की तारीफ़ें करवाने का अंदाज भी अच्छा..:-)

    बढ़ियाँ हैं..लगे रहो सागरभाई!!:-)

    और शब्बा कौन है..जिसकी नित खैर माँगी जा रही है ;-)

    ReplyDelete
  7. Koi chat bhi blogging ka hissa ban sakti hai..aaj pata chala...suna hai kahaniya tukdo mein poori hoti hain...Haan aagaz achcha hai:-)

    ReplyDelete
  8. कुश से १००% सहमत हूँ कि सुचित्रा को नहीं पता कि किस हलकट से पाला पडा है.. सुचित्रा से पूरी सहानुभूति है.. :(

    वैसे बदले हुये नाम पर भी तुम्हे बख्श दिया गया? बदला हुआ नाम भी ’अच्छा’ होना चाहिये था यार!.. :-)

    ReplyDelete
  9. :)
    बड़े मियाँ दीवाने ऐसे न बनो :)

    ReplyDelete
  10. हम जान गये हम जान गये। ई पहिला प्यार वाला सोनू है. कोई भी सी डी चला लेता है । गद्य की चाटीय विधा काफी लोक्प्रिय हो रही है आज कल।
    सत्य

    ReplyDelete
  11. विगत पौने घंटे से अजीब पोस्ट यात्राओं से गुजरा हूँ। पहले पीडी, फिर अपूर्व और अब तुम....

    ये आजकल के लड़के...उफ़्फ़्फ़्फ़!

    ReplyDelete
  12. इस चेट में भी ना ... शब्द कम और अनकहा ज्यादा....

    ReplyDelete

Post a Comment

Post a 'Comment'

Popular posts from this blog

व्यावसायिक सिनेमा

   स्वतंत्रता आंदोलन के दौड में फिल्मकारों ने भी अपने-अपने स्तर पर इस आंदोलन को समर्थन देने का प्रयास किया. तब तक देश में सिने दर्शकों का एक परिपक्व वर्ग तैयार हो चुका था. मनोरंजन और संगीत प्रधान फिल्मों के उस दौड में भी देशभक्ति पूर्ण सार्थक फिल्में बनीं.                         स्वतंत्रता के ठीक बाद फिल्मकारों की एक नयी पीढ़ी सामने आई. इसमें राजकपूर, गुरुदत्त, देवानंद, चेतन आनंद एक तरफ तो थे वी. शांताराम, विमल राय, सत्यजीत राय, मृणाल सेन और हृषिकेश मुखर्जी, गुलज़ार और दूसरे फिल्मकारों का अपना नजरिया था. चेतन आनंद की ‘ नीचा नगर ’ , सत्यजीत राय की ‘ पथेर पांचाली ’ और राजकपूर की ‘ आवारा ’ जैसी फिल्मों की मार्फ़त अलग-अलग धाराएँ भारतीय सिनेमा को समृद्ध  करती रहीं . बंगाल का सिनेमा यथार्थ की धरती पर खड़ा था तो मुंबई और मद्रास का सीधे मनोरंजन प्रधान था. बॉक्स ऑफिस की सफलता मुंबई के फिल्मकारों का पहला ध्येय बना और इसी फेर में उन्होंने सपनों का एक नया संसार रच डाला. मनोरंजन प्रधान फिल्मों को व्यावसायिक सिनेमा के श्रेणी में रखा गया.             एक दीर्घकालीन संघर्ष के बाद स्वतन्त्रता के अभ

समानांतर सिनेमा

            आज़ादी के बाद पचास और साथ के दशक में सिनेमा साफ़ तौर पर दो विपरीत धाराओं में बांटता चला गया. एक धारा वह थी जिसमें मुख्य तौर पर प्रधान सिनेमा को स्थान दिया गया. एक धारा वह थी जिसमें मुख्य तौर पर मनोरंजन प्रधान सिनेमा को स्थान दिया गया. इसे मुख्य धारा का सिनेमा कहा गया. दूसरी तरफ कुछ ऐसे फिल्मकार थे जो जिंदगी के यथार्थ को अपनी फिल्मों का विषय बनाते रहे. उनकी फिल्मों को सामानांतर सिनेमा का दर्जा दिया गया. प्रख्यात फिल्म विशेषज्ञ फिरोज रंगूनवाला के मुताबिक, “ अनुभूतिजन्य यथार्थ को सहज मानवीयता और प्रकट लचात्मकता के साथ रजत पथ पर रूपायित करने वाले निर्देशकों में विमलराय का नाम अग्रिम पंग्क्ति में है ” . युद्धोत्तर काल में नवयथार्थ से प्रेरित होकर उन्होंने दो बीघा ज़मीन का निर्माण किया, जिसने बेहद हलचल मचाई. बाद में उन्होंने ‘ बिराज बहू ’ , ‘ देवदास ’ , ‘ सुजाता ’ और ‘ बंदिनी ’ जैसी संवेदनशील फिल्में बनायीं . ‘ दो बीघा ज़मीन ’ को देख कर एक अमेरिकी आलोचक ने कहा था “ इस राष्ट्र का एक फिल्मकार अपने देश को आर्थिक विकास को इस क्रूर और निराश दृष्टि से देखता है, यह बड़ी अजीब बात

मूक सिनेमा का दौर

दादा साहब फालके की फिल्में की सफलता को देखकर कुछ अन्य रचनात्मक कलाकारों में भी हलचल मचने लगी थी। 1913 से 1918 तक फिल्म निर्माण सम्बंधी गतिविधियां   महाराष्ट्र   तक ही सीमित थी। इसी दौरान कलकत्ता में   हीरालाल सेन और जमशेद जी मदन   भी फिल्म निर्माण में सक्रिय हुए। फालके की फिल्में जमशेद जी मदन के स्वामित्व वाले सिनेमाघरों में   प्रदर्शित   होकर खूब कमाई कर रही थीं। इसलिए जमशेद जी मदन इस उधेड़बुन में थे कि किस प्रकार वे फिल्में बनाकर अपने ही थिएटरों में   प्रदर्शित   करें। 1919 में जमशेदजी मदन को कामयाबी मिली जब उनके द्वारा निर्मित और रूस्तमजी धेतीवाला द्वारा   निर्देशित   फिल्म ' बिल्म मंगल '   तैयार हुई। बंगाल की पूरी लम्बाई की इस पहली कथा फिल्म का पहला   प्रदर्शन   नवम्बर , 1919 में हुआ।   जमदेश जी मदन ( 1856-1923) को भारत में व्यावसायिक सिनेमा की नींव रखने का श्रेय दिया जाता है।   वे एलफिंस्टन नाटक मण्डली के नाटकों में अभिनय करते थे और बाद में उन्होंने सिनेमाघर निर्माण की तरफ रूख किया। 1907 में उन्होंने   कलकत्ता का पहला सिनेमाघर एलफिंस्टन पिक्चर पैलेस   बनाया। यह सिनेमाघर आ