Skip to main content

सची माता गो, आमी जुगे-जुगे होई जनोमो दुखिनी...!

            
      ...और जंगल में नदी उतरती जा रही है। उफनती हुईबड़ी गाढ़ीमटमैली नदी। वेग से बहनावेग में बहनातेज़ हवा के साथ झूमतीपागलउन्मत्त नदी। पहली नज़र में बरसाती नदीभादो की नदीअपने साथ छोटे झाड़ झंखाड़ तो क्या बड़े बड़े पेड़ों को को उखाड़ बहा ले जाने वाली नदी। सबको अपने साथ यूं बहाते लिए चल रही है कि किनारों पर बैठे लागों को बात करने का मौका मिलता है। बातों में अंदेशा है - बरगद होगा नहींअब इनती भी तेज़ हवा नहीं है कि बरगद जैसे मिट्टी से गूंथे जड़ वाले पेड़ को भी उखाड़ दे। पूरब से पागल हवाएं चल रही हैं। पेड़ों के कान पश्चिम की ओर मुड़ गए हैं। कान का कच्चा होना इसे ही कहते हैं। सभी एक साथ निंदा रस का आनंद ले रहे हैं। एक पूर्णिमा की सांझ समंदर किनारे रेत के घर का नक्शा बनाती है। गुलदाऊदी के फूल खिले हैंबागों में। तमाम तरह की कई और फूल भी खिले हैं सभ्य से बर्बर फूल तक। हवाएं यूं चल रही हैं जैसे कान में शंख बजते हों और लड़की के बालों को लगातार तंग कर रही है। बाल बुरी तरह से उलझ गए हैं। अब कोशिश इतनी है कि वो आंखों के ठीक आगे न रहे या होंठ से न उलझे। 
एक आवारा देखता हैकहता है। गुलाम अली के गज़ल से ज्यादा हवा के इफेक्ट में दिलचस्पी है।

खट-खटखट-खट... !
जालीनुमा खिड़की के किनारे दीवार से बार-बार टकराती है। बंद करो खिड़की जी। कमरे का सन्नाटा तोड़ती है। बाहर बेहोशउन्मादी हवाएं हैं। शीशे का फे्रम गिराएगी और तीन बरस बाद मेहनत के तैयार किया हुआ माहौल तोड़ेगीवीसीआर के रखा वो लंबी चिठ्ठीआले में रखा दीया अंधेरे के शून्य से फिर वापस आकर जीवित हो जाता है। हल्का अंधेरा कितना अच्छा हैबहुत उजाला अच्छा नहीं होता। आंखों को लत लग जाती हैदिल को आदत। लोगों की नज़रों में खटकती है। अपनी ताकत से खड़े रहना सामने वाले को प्रतिद्वंदी जैसा लगता है। आंखो से असहायतामजबूरी झलकती रहनी चाहिए। लोग इसे पंसद करते हैं। अपने मुताबिक एहसान करने की संभावनाएं बनी रहनी चाहिए लेकिन बड़ों का काम तो छोटों को जगह देना है ! नहींएहसान करने के बाद उम्र भर एहसान मानना चाहिए। उसके अहं के तले दबे रहना चाहिए। अपनी हैसियत उसके पैरों की कनिष्का उंगली में समझनी चाहिए।

लड़की शोव्ल लपेटती है। थरथराती है। अनमयस्क सा मन बनाती है। कितना उजाड़ मौसम है। अपने कमरे का मौसम सबसे अच्छा है सदाबहार खूबसूरत उदासी। बाहर जो दुनिया हो रही है उसका क्या भरोसा आज तलवे में हरापन लगता हैघास पर रूके बारिश की बूंद चिपटती हैओस को बड़ा कर के देख लूं तो उस बुलबुले पर अपना ही चेहरा नज़र आएगा और देखना भी तो अपनी ही आंखों से होगा। झाड़ पर खिले गुच्छे गुच्छे में पीले फूल खिले तो खिले लेकिन जो रूक्का उठाने ज़मीन पर बार बार लरज़ती है तो वज़ह ये कि आज दामन में फूल हैं। परिवर्तन संसार का नियम है! होगा। हमको इसी के प्यार है। 

पृथ्वी घूमती हैनदी बहती हैनदी में नाव चलती हैएक पुरकशिश आवाज़ आती हैखेवनहार के कान चैंकते हैं! उंह ! यह तो रोज़ का गाना है।  

Comments

  1. कमबख्त तुमने भी तो लत लगा दी है..

    मैंने लड़की को शॉल ओढ़ते हुए देखा.. ये एक लेखक की जीत है

    ReplyDelete
  2. सोचालय का ये "थोड़ा पर्सनल !" सा रूप बड़ा पसंद आया :)
    वैसे इतनी ख़ूबसूरत पोस्ट का इतना उदास सा टाइटिल क्यूँ ? पर आज उदासी भी ख़ूबसूरत लगी... सीढ़ियों पर फूल लिये बैठी सोच में ग़ुम वो बच्ची भी और ग़ुलाम अली की ग़ज़ल भी...
    आपकी लेखनी की भी तारीफ़ कर दूँ क्या ? अजी छोड़िए... वो तो बहुत लोग करेंगे और करते ही हैं रोज़ रोज़... खाम-खां "आंखों को लत लग जाती है, दिल को आदत" तारीफ़ सुनने और पढ़ने की :) फिर आप कहेंगे "उंह ! यह तो रोज़ का गाना है।":)

    ReplyDelete
  3. एक अजब सा प्रवाह है लेखन है, पैर टिके रहते हैं पर शेष सब बहने लगता है।

    ReplyDelete
  4. Aapka lekhan padhte hue laga,jaise koyi kavita padh rahee hun!

    ReplyDelete
  5. पेड़ों के कान पश्चिम की ओर मुड़ गए हैं। कान का कच्चा होना इसे ही कहते हैं। सभी एक साथ निंदा रस का आनंद ले रहे हैं। :-)
    Awesome !

    ReplyDelete
  6. बड़ों का काम तो छोटों को जगह देना है ! नहीं, एहसान करने के बाद उम्र भर एहसान मानना चाहिए। उसके अहं के तले दबे रहना चाहिए।

    अभी भी अटकी हूँ इन्ही पंक्तियों में

    ReplyDelete
  7. "सच" थोक के भाव!

    हल्का अंधेरा कितना अच्छा है, बहुत उजाला अच्छा नहीं होता। आंखों को लत लग जाती है, दिल को आदत। लोगों की नज़रों में खटकती है। अपनी ताकत से खड़े रहना सामने वाले को प्रतिद्वंदी जैसा लगता है। आंखो से असहायता, मजबूरी झलकती रहनी चाहिए। लोग इसे पंसद करते हैं। अपने मुताबिक एहसान करने की संभावनाएं बनी रहनी चाहिए लेकिन बड़ों का काम तो छोटों को जगह देना है ! नहीं, एहसान करने के बाद उम्र भर एहसान मानना चाहिए। उसके अहं के तले दबे रहना चाहिए। अपनी हैसियत उसके पैरों की कनिष्का उंगली में समझनी चाहिए।

    ReplyDelete
  8. बहुत दिनों बाद आपका लिखा पढना हुआ ...बेहतरीन .. आंखों को लत लग जाती है, दिल को आदत। लोगों की नज़रों में खटकती है। अपनी ताकत से खड़े रहना सामने वाले को प्रतिद्वंदी जैसा लगता है।

    ReplyDelete
  9. आंखो से असहायता, मजबूरी झलकती रहनी चाहिए। लोग इसे पंसद करते हैं।
    सबसे ज्यादा ये लाइन पसंद आई

    ReplyDelete

Post a Comment

Post a 'Comment'

Popular posts from this blog

व्यावसायिक सिनेमा

   स्वतंत्रता आंदोलन के दौड में फिल्मकारों ने भी अपने-अपने स्तर पर इस आंदोलन को समर्थन देने का प्रयास किया. तब तक देश में सिने दर्शकों का एक परिपक्व वर्ग तैयार हो चुका था. मनोरंजन और संगीत प्रधान फिल्मों के उस दौड में भी देशभक्ति पूर्ण सार्थक फिल्में बनीं.                         स्वतंत्रता के ठीक बाद फिल्मकारों की एक नयी पीढ़ी सामने आई. इसमें राजकपूर, गुरुदत्त, देवानंद, चेतन आनंद एक तरफ तो थे वी. शांताराम, विमल राय, सत्यजीत राय, मृणाल सेन और हृषिकेश मुखर्जी, गुलज़ार और दूसरे फिल्मकारों का अपना नजरिया था. चेतन आनंद की ‘ नीचा नगर ’ , सत्यजीत राय की ‘ पथेर पांचाली ’ और राजकपूर की ‘ आवारा ’ जैसी फिल्मों की मार्फ़त अलग-अलग धाराएँ भारतीय सिनेमा को समृद्ध  करती रहीं . बंगाल का सिनेमा यथार्थ की धरती पर खड़ा था तो मुंबई और मद्रास का सीधे मनोरंजन प्रधान था. बॉक्स ऑफिस की सफलता मुंबई के फिल्मकारों का पहला ध्येय बना और इसी फेर में उन्होंने सपनों का एक नया संसार रच डाला. मनोरंजन प्रधान फिल्मों को व्यावसायिक सिनेमा के श्रेणी में रखा गया.             एक दीर्घकालीन संघर्ष के बाद स्वतन्त्रता के अभ

समानांतर सिनेमा

            आज़ादी के बाद पचास और साथ के दशक में सिनेमा साफ़ तौर पर दो विपरीत धाराओं में बांटता चला गया. एक धारा वह थी जिसमें मुख्य तौर पर प्रधान सिनेमा को स्थान दिया गया. एक धारा वह थी जिसमें मुख्य तौर पर मनोरंजन प्रधान सिनेमा को स्थान दिया गया. इसे मुख्य धारा का सिनेमा कहा गया. दूसरी तरफ कुछ ऐसे फिल्मकार थे जो जिंदगी के यथार्थ को अपनी फिल्मों का विषय बनाते रहे. उनकी फिल्मों को सामानांतर सिनेमा का दर्जा दिया गया. प्रख्यात फिल्म विशेषज्ञ फिरोज रंगूनवाला के मुताबिक, “ अनुभूतिजन्य यथार्थ को सहज मानवीयता और प्रकट लचात्मकता के साथ रजत पथ पर रूपायित करने वाले निर्देशकों में विमलराय का नाम अग्रिम पंग्क्ति में है ” . युद्धोत्तर काल में नवयथार्थ से प्रेरित होकर उन्होंने दो बीघा ज़मीन का निर्माण किया, जिसने बेहद हलचल मचाई. बाद में उन्होंने ‘ बिराज बहू ’ , ‘ देवदास ’ , ‘ सुजाता ’ और ‘ बंदिनी ’ जैसी संवेदनशील फिल्में बनायीं . ‘ दो बीघा ज़मीन ’ को देख कर एक अमेरिकी आलोचक ने कहा था “ इस राष्ट्र का एक फिल्मकार अपने देश को आर्थिक विकास को इस क्रूर और निराश दृष्टि से देखता है, यह बड़ी अजीब बात

मूक सिनेमा का दौर

दादा साहब फालके की फिल्में की सफलता को देखकर कुछ अन्य रचनात्मक कलाकारों में भी हलचल मचने लगी थी। 1913 से 1918 तक फिल्म निर्माण सम्बंधी गतिविधियां   महाराष्ट्र   तक ही सीमित थी। इसी दौरान कलकत्ता में   हीरालाल सेन और जमशेद जी मदन   भी फिल्म निर्माण में सक्रिय हुए। फालके की फिल्में जमशेद जी मदन के स्वामित्व वाले सिनेमाघरों में   प्रदर्शित   होकर खूब कमाई कर रही थीं। इसलिए जमशेद जी मदन इस उधेड़बुन में थे कि किस प्रकार वे फिल्में बनाकर अपने ही थिएटरों में   प्रदर्शित   करें। 1919 में जमशेदजी मदन को कामयाबी मिली जब उनके द्वारा निर्मित और रूस्तमजी धेतीवाला द्वारा   निर्देशित   फिल्म ' बिल्म मंगल '   तैयार हुई। बंगाल की पूरी लम्बाई की इस पहली कथा फिल्म का पहला   प्रदर्शन   नवम्बर , 1919 में हुआ।   जमदेश जी मदन ( 1856-1923) को भारत में व्यावसायिक सिनेमा की नींव रखने का श्रेय दिया जाता है।   वे एलफिंस्टन नाटक मण्डली के नाटकों में अभिनय करते थे और बाद में उन्होंने सिनेमाघर निर्माण की तरफ रूख किया। 1907 में उन्होंने   कलकत्ता का पहला सिनेमाघर एलफिंस्टन पिक्चर पैलेस   बनाया। यह सिनेमाघर आ